{"_id":"69ad9622a7c74b73c000bd98","slug":"video-poets-grace-vhp-holi-milan-function-in-noida-2026-03-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"नोएडा: विहिप के होली मिलन समारोह में कवियों ने बांधा समां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा: विहिप के होली मिलन समारोह में कवियों ने बांधा समां
नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 09:00 PM IST
Link Copied
नोएडा सेक्टर-12 स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में विश्व हिंदू परिषद(विहिप) नोएडा महानगर की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का मुख्य आकर्षण राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकी और कवि सम्मेलन रहा। महानगर अध्यक्ष अनिल चतुर्वेदी ने अपनी हास्य-व्यंग्य शैली से लोगों को खूब हंसाया। वहीं सह-मंत्री राजीव शर्मा ने श्रृंगार और देशभक्ति से जुड़े गीत प्रस्तुत कर श्रोताओं को भावविभोर कर दिया।
कार्यक्रम में मेरठ प्रांत के संगठन मंत्री अरुण पांचजन्य ने कहा कि होली केवल रंगों का पर्व नहीं बल्कि समाज में समरसता और प्रेम का संदेश देने वाला उत्सव है। इस मौके पर प्रांत मंत्री राजकुमार डूंगर और महानगर मंत्री दिनेश महावर, प्रांत उपाध्यक्ष छाया बहन, विभाग संगठन मंत्री मुनेंद्र, विभाग मंत्री ललित, विभाग संयोजक सुमित यादव, विभाग सत्संग प्रमुख सतवीर, महानगर बजरंग दल संयोजक विनोद चौहान सहित जिलों के कार्यकर्ता और नागरिक उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।