Hindi News
›
Video
›
Delhi NCR
›
Noida News
›
Organization of parent-teacher seminar in upper primary school Nangla Charandas in greater noida
{"_id":"69318f5cca2221285a02f182","slug":"video-organization-of-parent-teacher-seminar-in-upper-primary-school-nangla-charandas-in-greater-noida-2025-12-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"ग्रेटर नोएडा: अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी में पृथ्वी बीमार है का हुआ नाटक मंचन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेटर नोएडा: अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी में पृथ्वी बीमार है का हुआ नाटक मंचन
उच्च प्राथमिक स्कूल नंगला चरणदास में गुरुवार को अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस मौके पर विद्यालय में नवंबर में 100 फीसदी उपस्थिति वाले बच्चों को सम्मानित किया गया। बैठक में जलवायु परिवर्तन के प्रभावों और प्लास्टिक प्रदूषण पर विस्तृत चर्चा की गई। अभिभावकों को बताया गया कि वह स्वयं भी घर एवं समुदाय स्तर पर पर्यावरण संरक्षण में कैसे योगदान दे सकते हैं।
बच्चों द्वारा प्रस्तुत लघु नाटक पृथ्वी बीमार है विशेष रूप से सराहनीय रहा। नाटक में दिखाया गया कि कैसे प्रदूषण और मानव गतिविधियों के कारण हमारी पृथ्वी का तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे ग्लोबल वार्मिंग और जलवायु परिवर्तन के गंभीर प्रभाव सामने आ रहे हैं। बच्चों की शानदार अभिनय क्षमता और संदेशपूर्ण प्रस्तुति ने सभी अभिभावकों और शिक्षकों को प्रभावित किया। इस मौके पर प्रधानाध्यापिका मनीषा, उमेश राठी, गरिमा मिश्रा, सीमा चौधरी, गीता, सीमा शर्मा, शमीम सहित आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।