{"_id":"6ac73854135e5a3aea000941","slug":"video-noida-anms-announce-work-boycott-2026-10-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"नोएडा: एएनएम ने किया कार्य बहिष्कार का एलान, सीएमओ को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा: एएनएम ने किया कार्य बहिष्कार का एलान, सीएमओ को सौंपा ज्ञापन
गौतमबुद्ध नगर जिले में कार्यरत संविदा एएनएम ने नियमितीकरण की मांगों के संबंध में अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार का ऐलान कर दिया है। इस संबंध में एएनएम ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. मदन मोहन मणि त्रिपाठी को एक ज्ञापन सौंपा है, इसमें मांगें पूरी होने तक टीकाकरण सहित सभी विभागीय कार्यों का पूरी तरह बहिष्कार करने की बात कही है।
सीएमओ कार्यालय पहुंची एएनएम ने बताया, संविदा पर कार्यरत एएनएम लंबे समय से अपनी लंबित मांगों को लेकर शासन और विभाग का ध्यान आकर्षित करने का प्रयास कर रही हैं। पूर्व में भी कई बार संबंधित अधिकारियों को अपनी समस्याओं से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस या सकारात्मक कदम नहीं उठाया गया। कम वेतन और काम अधिक होने के कारण उनका गुजारा नहीं हो पा रहा है। ऐसे में संविदाकर्मी से नियमितीकरण की मांग की जा रही है।
बंद रहेगा टीकाकरण अभियान
एएनएम ने कहा कि जब तक उनकी मांगों का पूर्ण समाधान नहीं हो जाता, तब तक उनका कार्य बहिष्कार जारी रहेगा। इस दौरान न तो नियमित टीकाकरण किया जाएगा और न ही किसी अन्य विभागीय कार्य में हिस्सा लिया जाएगा। वह लखनऊ में कार्यरत अन्य एएनएम का समर्थन कर रही हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए जल्द से जल्द आवश्यक कार्रवाई की जाए, ताकि आम जनता को स्वास्थ्य सेवाओं में असुविधा न हो और कर्मी दोबारा अपने काम पर लौट सकें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।