Hindi News
›
Video
›
Delhi NCR
›
Noida News
›
Man accused of murdering friend after plying him with alcohol sent to jail in Greater Noida
{"_id":"6ad21a9437503b5e6404c463","slug":"video-man-accused-of-murdering-friend-after-plying-him-with-alcohol-sent-to-jail-in-greater-noida-2026-10-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"हत्यारे दोस्त को जेल: पार्टी के बहाने ऑटो चालक को कार में बैठाया, शराब पिलाकर गला घोंटा; फिर शव रोड पर फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्यारे दोस्त को जेल: पार्टी के बहाने ऑटो चालक को कार में बैठाया, शराब पिलाकर गला घोंटा; फिर शव रोड पर फेंका
ईकोटेक-3 कोतवाली क्षेत्र के कुलेसरा में ऑटो चालक पवन शर्मा (40) की हत्या के मामले में पुलिस ने उसके पड़ोसी ललित कुमार शर्मा (43) को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहां से आरोपी को जेल भेजा गया है। आरोपी ने रास्ते में कार खड़ी करने को लेकर हुए पुराने विवाद का बदला लेने के लिए पवन को पार्टी देने के बहाने अपनी कार में बैठाया था।
इसके बाद शराब में नशीली गोलियां मिलाकर पिला दीं। पवन के नशे में होने पर आरोपी ने उसका गला दबाकर हत्या कर दी। शव को छिपाने के उद्देश्य से लखनावली रोड पर फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त ब्रेजा कार, नशीली गोलियां और मृतक का टूटा हुआ मोबाइल फोन बरामद किया है।
कोतवाली प्रभारी मुनेंद्रसिंह का कहना है कि अलीगढ़ निवासी पवन शर्मा पिछले करीब दस साल से कुलेसरा में परिवार के साथ रह रहा था। वह ऑटो चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। उसके परिवार में पत्नी और दो बेटियां हैं। पवन के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश की। जानकारी नहीं मिलने पर उसके भाई ने बृहस्पतिवार को कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
शिकायत में पड़ोसी ललित शर्मा पर शक भी जताया गया था। जांच के दौरान ललित को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में सामने आया कि पवन और ललित के बीच करीब छह माह पहले रास्ते में कार खड़ी करने को लेकर विवाद हुआ था। इसी विवाद को लेकर दोनों के बीच रंजिश चल रही थी। आरोप है कि ललित ने पवन को पार्टी देने के बहाने अपनी ब्रेजा कार में बुलाया। वहां शराब में नशीली गोलियां मिलाकर उसे पिला दीं। पवन के नशे में होने के बाद आरोपी ने उसका गला दबा दिया।
हत्या के बाद आरोपी ने शव को छिपाने के उद्देश्य से लखनावली रोड पर फेंक दिया और वहां से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर शव बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त ब्रेजा कार, नशीली गोलियां और पवन का टूटा हुआ मोबाइल फोन बरामद किया है। पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेजा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।