{"_id":"69b969aaa08b7c61290d7d1d","slug":"video-malakpur-stadium-won-kabaddi-competition-in-boys-category-and-srb-won-in-girls-category-2026-03-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"ग्रेटर नोएडा: बालक वर्ग में कबड्डी स्पर्धा में मलकपुर स्टेडियम और बालिका वर्ग में एसआरबी ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेटर नोएडा: बालक वर्ग में कबड्डी स्पर्धा में मलकपुर स्टेडियम और बालिका वर्ग में एसआरबी ने मारी बाजी
ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर स्थित मलकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रहे दो दिवसीय जिला जूनियर बालक-बालिका खेलकूद प्रतियोगिता में मंगलवार को दूसरे दिन एथलेटिक्स, बैडमिंटन, जूडो व कबड्डी में मुकाबले में हुए। इन मुकाबलों में जिले भर से बड़ी संख्या में खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन किया। वहीं, पहले दिन नेटबॉल, बास्केटबॉल, हैंडबॉल, वॉलीबॉल, वुशु और बॉक्सिंग सहित कुल छह खेलों के मुकाबले आयोजित हुए थे। सभी विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी डॉ. परवेज अली ने बताया कि जिले की उभरती प्रतिभाओं को निखारने और खेल कूद में बेहतर मंच देने के लिए दो दिवसीय जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में जिलेभर से भारी संख्या में खिलाड़ियों ने भाग लिया और पदक जीतने के लिए बेहतर प्रदर्शन किया। मंगलवार को आयोजित चारों खेल स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किए। निर्णायक के रूप में प्रशिक्षक शीलंकूर, ज्योति, विजय राहुल, अंजुम मालिक, सुमित कुमार, सरताज अली, शिवम्, हर्ष कश्यप, शिवम सक्सेना, कुलदीप भाटी, ओमपाल सिंह नागर, कार्यालय सहायक देवेंद्र कौशिक आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।