{"_id":"6a9589331c0fc5823a0daf77","slug":"video-mahesh-kumar-shukla-demanded-action-against-those-who-abandon-cattle-on-roads-2026-08-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"ग्रेटर नोएडा: महेश कुमार शुक्ल ने गोवंश को सड़क पर छोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेटर नोएडा: महेश कुमार शुक्ल ने गोवंश को सड़क पर छोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की
ग्रेटर नोएडा में सड़कों पर घूम रहे निराश्रित गोवंश को पकड़ कर गोशाला पहुंचाने की जिम्मेदारी संबंधित प्राधिकरण, नगर पालिका परिषद और ग्राम पंचायत की है। अधिकारी इस जिम्मेदारी को गंभीरता से निभाएं, ताकि गोवंश सड़क हादसों का शिकार न हों। यदि कोई किसान अपनी गाय को सड़क पर छोड़ता है तो उसे पकड़ कर गोशाला पहुंचाया जाए। गाय को लेने के लिए किसान के पहुंचने पर उससे जुर्माना वसूला जाए। इससे दूध निकालने के बाद गोवंश को सड़क पर छोड़ने की प्रवृत्ति पर रोक लगेगी। ये बात उत्तर प्रदेश गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष महेश कुमार शुक्ल ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में पत्रकार वार्ता के दौरान कही। उनके साथ सदस्य दीपक गोयल मौजूद थे। उन्होंने बताया कि गौतमबुद्धनगर में 18 गोशाला संचालित है। जिनमें 9,764 गोवंश का संरक्षण किया जा रहा है। उन्होंने नोएडा स्थित दो गोशालाओं का निरीक्षण भी किया। इस दौरान मिली कमियों को दूर करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।