{"_id":"6a639756fa9cab814700fba5","slug":"video-light-drizzle-amidst-moving-clouds-in-noida-wait-for-substantial-rainfall-continues-2026-07-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"नोएडा में बादलों की आवाजाही के बीच हल्की बूंदाबांदी, अच्छी बारिश का इंतजार बरकरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा में बादलों की आवाजाही के बीच हल्की बूंदाबांदी, अच्छी बारिश का इंतजार बरकरार
नोएडा शहर में शुक्रवार को दिनभर मौसम का मिजाज बदला-बदला रहा। सुबह से आसमान में बादलों की आवाजाही के कारण कभी धूप तो कभी छांव का दौर चलता रहा। सुबह 10 बजे से शहर के कुछ हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी हुई, जिससे लोगों को उमस से थोड़ी राहत जरूर मिली, लेकिन अच्छी बारिश का इंतजार अब भी बना हुआ है। शाम होते-होते बादल छंटे और धूप भी निकल आई। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान सामान्य रहने के बावजूद हवा में नमी अधिक होने से लोगों को उमस का सामना करना पड़ा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।