{"_id":"68cc208226b9bbb08c0e7dc6","slug":"video-international-conference-on-wellness-2025-09-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"Noida: वेलनेस आधारित अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन, योग, आयुर्वेद और वैश्विक स्वास्थ्य पर रखे विचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida: वेलनेस आधारित अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन, योग, आयुर्वेद और वैश्विक स्वास्थ्य पर रखे विचार
नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 18 Sep 2025 08:38 PM IST
Link Copied
बृहस्पतिवार को महर्षि यूनिवर्सिटी ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन अवेकनिंग वेलनेस चुनौतियां और समाधान का सफल आयोजन 17-18 सितम्बर को हुआ। महार्षि स्कूल ऑफ साइंस ऑफ कॉन्शियसनेस और स्कूल ऑफ फार्मास्यूटिकल साइंसेज़ द्वारा आयोजित इस सम्मेलन का आयोजन किया गया । सम्मेलन का शुभारंभ गुरु पूजन एवं गणेश वंदना से हुआ। मुख्य अतिथि डॉ. दीपेन्द्र सिंह (चेयरमैन, फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया) एवं प्रो. डॉ. ईश्वर भारद्वाज (डीन, देव संस्कृति विश्वविद्यालय) रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. आकाश वेद सहित कई विद्वानों ने भाग लिया।दोनों दिनों में डॉ. सुरेश बरवाल, डॉ. तनवीर नवेद, डॉ. सचिन गुप्ता, डॉ. योगेन्द्र मिश्रा, डॉ. सुपाया वेनुगनेम, डॉ. मोहम्मद राशिद, डॉ. कामाख्या कुमार और डॉ. शिवम शर्मा जैसे विशेषज्ञों ने योग, आयुर्वेद और इंटीग्रेटिव हेल्थ पर अपने व्याख्यान दिए। समापन सत्र में कुलाधिपति अजय प्रकाश श्रीवास्तव की उपस्थिति में बेस्ट प्रेजेंटर अवॉर्ड प्रदान किया गया तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी को आकर्षित किया। यह सम्मेलन ज्ञान और अध्यात्म के संगम के रूप में वैश्विक स्वास्थ्य परिवर्तन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।