{"_id":"6a89acb527a71b941902af4a","slug":"wife-accuses-husband-and-brother-in-law-of-murder-grnoida-news-c-1-noi1095-4639239-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: पत्नी ने पति और देवर पर लगाया हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: पत्नी ने पति और देवर पर लगाया हत्या का आरोप
विज्ञापन
पत्नी ने पति और देवर पर लगाया हत्या का आरोप
नोएडा। महिला ने अपने पति और देवर पर सौतन की हत्या कर शव छिपाने का आरोप लगाया है। फेज तीन थाने की पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मामूरा निवासी कांति देवी का विवाह वर्ष 2013 में सुभाष चंद्र के साथ हुआ था। गुजर-बसर करने के दोनों एक फर्म में काम करते हैं। कांति के मुताबिक वर्ष 2021 में सुभाष ने दूसरी शादी कर ली और कोर्ट से फर्जी दस्तावेज भी तैयार करा लिए। कांति ने विरोध करते हुए गृह जनपद में पति सुभाष के खिलाफ कोर्ट में केस डाल दिया। कांति का आरोप है कि सुभाष ने अपने भाई दीपक के संग मिलकर दूसरी पत्नी की हत्या कर शव को कहीं ठिकाने लगा दिया है। काफी समय से दूसरी पत्नी दिखाई नहीं दे रही है। थाना प्रभारी सुभाष चंद्र ने बताया दोनों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो