Hindi News
›
Video
›
Delhi NCR
›
Noida News
›
VIDEO : Impact of Amar Ujala news people happy after garbage mountain is removed from Greater Noida West
{"_id":"673ddaaf59053f1a020ae72d","slug":"video-impact-of-amar-ujala-news-people-happy-after-garbage-mountain-is-removed-from-greater-noida-west","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : अमर उजाला की खबर का असर, ग्रेटर नोएडा वेस्ट में कूड़े का पहाड़ हटने से लोगों में खुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : अमर उजाला की खबर का असर, ग्रेटर नोएडा वेस्ट में कूड़े का पहाड़ हटने से लोगों में खुशी
नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2024 06:18 PM IST
Link Copied
ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर वन और पास में स्थित सोसाइटियों में फैली पड़ी गंदगी और लगे कूड़े के पहाड़ से फैल रही बीमारी की खबर को अमर उजाला पेपर ने मंगलवार को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर प्रकाशित होने के बाद प्राधिकरण की टीम हरकत में आई और तत्काल प्रभाव से सेक्टर वन के पास लगे कूड़े के पहाड़ को हटाने का काम कराया। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सेक्टर वन के अलावा ऐस डिवाइनों, फ्लोरा हेरिटेज, ट्विन काउंटी समेत अन्य सोसइटियों में पहुंचकर लोगों को स्वास्थ्य संबंधी परामर्श दिए। साथ ही सभी स्थानों पर एंटी लारवा दवा का छिड़काव कराया। वहीं, मलेरिया विभाग ने ऐस डिवाइनों सोसाइटी के बेसमेंट और फाउंटेन में पानी मिलने के चलते नोटिस जारी किया है। बता दें कि ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर वन और आसपास सोसाइटी क्षेत्र में बीते काफी समय से गंदगी फैली हुई थी। साथ ही कूड़े का पहाड़ लगा हुआ था। जिसको लेकर स्थानीय लोगों ने कई बार संबंधित विभाग के अधिकारियों से शिकायत कर उनकी समस्या का निस्तारण किए जाने को कह चुके थे। लेकिन हर बार उनको अश्वासन ही मिलता था। इस समस्या को अमर उजाला के खबर प्रकाशित किए जाने के बाद हुई कार्रवाई से स्थानीय लोगों में खुशी देखने को मिली। स्थानीय लोगों ने अमर उजाला का आभार जताया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।