{"_id":"675c3303296319420b0af254","slug":"video-greater-noida-dcp-central-zone-gave-tips-to-students-to-avoid-cyber-crime","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : ग्रेटर नोएडा में पुलिस की पाठशाला, डीसीपी सेंट्रल जोन ने छात्रों दिए साइबर क्राइम से बचने के टिप्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : ग्रेटर नोएडा में पुलिस की पाठशाला, डीसीपी सेंट्रल जोन ने छात्रों दिए साइबर क्राइम से बचने के टिप्स
अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से शुक्रवार को नॉलेज पार्क के जीएल बजाज कॉलेज में पुलिस की पाठशाला का आयोजन किया गया। जहां डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी ने छात्र छात्राओं को साइबर ठगी और नशे से बचने के लिए सावधानी व सतर्कता बरतने के बारे में जानकारी दी। कहा कि जीवन में कुछ करना है तो बड़े लक्ष्य को लेकर चलना होगा। अगर अपराध में छात्र शामिल होते हैं तो पुलिस उन्हें भी अपराधी बनाती है। ड्रग्स को बेचने के आरोप में कई छात्रों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी हैं। डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी ने कहा कि साइबर क्राइम से बचाव के लिए ज्यादा से ज्यादा सावधानी बरतने में ही समझदारी है। वर्तमान दौर में पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती साइबर क्राइम और युवाओं में बढ़ता नशा है। नशे से दूर रहने के लिए कई तरह के अभियान चलाए जा रहे हैं। पुलिस दोस्त की भांति कार्य करती है। पुलिस से डरने की जरूरत नहीं हैं। यूपी कॉप एप में 46 प्रकार की शिकायत दर्ज करा सकते हैं। हर छात्र को अपने मोबाइल में यूपी कॉप एप को डाउनलोड करना चाहिए। जनपद की पुलिस तीन मिनट के अंदर पीड़ित के पास पहुंच रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।