{"_id":"68e77071ae6bd84d46083519","slug":"video-free-mehndi-festival-organised-in-noida-before-karwa-chauth-2025-10-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"नोएडा में करवा चौथ से पहले निःशुल्क मेहंदी उत्सव का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा में करवा चौथ से पहले निःशुल्क मेहंदी उत्सव का आयोजन
नोएडा में करवा चौथ की खुशियों को और रंगीन बनाने के लिए सेक्टर 122 सामुदायिक केंद्र में बुधवार को निःशुल्क मेहंदी उत्सव का आयोजन किया गया। दो सत्रों में आयोजित इस कार्यक्रम में स्थानीय सोसाइटियों और आस-पास के अन्य सेक्टरों की सैकड़ों महिलाओं ने हिस्सा लिया। उत्सव दो शिफ्ट में आयोजित किया गया। पहला दोपहर 12 बजे और दूसरा शाम 6 बजे। सभी महिलाओं ने अपने हाथों में पारंपरिक और आधुनिक डिज़ाइन की मेहंदी लगवाई। खास बात यह रही कि इस उत्सव में बच्चों ने भी मेहंदी कलाकार के रूप में अपनी प्रतिभा दिखाई, और विभिन्न डिज़ाइनों को हाथों पर उतारा। उत्सव के आयोजकों ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं और युवतियों को करवा चौथ के त्योहार से पहले मनोरंजन और सांस्कृतिक अनुभव प्रदान करना है। आयोजन में शामिल सभी प्रतिभागियों ने बच्चों द्वारा बनाई गई मेहंदी डिज़ाइनों की तारीफ की और उन्हें सराहा। इस निःशुल्क मेहंदी उत्सव ने महिलाओं और बच्चों दोनों के लिए त्योहार की खुशियों को दोगुना कर दिया। आयोजकों ने भविष्य में और भी सांस्कृतिक और सामुदायिक कार्यक्रम आयोजित करने का आश्वासन दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।