फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Amit Shah and CM Yogi visit UP International Trade Show full details of exhibition

यूपी ट्रेड शो का आगाज: अमित शाह ने गिनाईं निवेश की चार शर्तें, सीएम योगी ने बताया आगे का लक्ष्य; पूरा अपडेट

Fri, 25 Sep 2026 01:55 PM IST
Rahul Kumar Tiwari अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: Rahul Kumar Tiwari Updated Fri, 25 Sep 2026 01:55 PM IST
सार

 UP International Trade Show: ग्रेटर नोएडा में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के चौथे संस्करण का आगाज हुआ। उद्घाटन के दौरान गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तर प्रदेश को निवेश का केंद्र बताया, वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश को दुनिया के बाजार से जोड़ने पर जोर दिया। पढ़िए अब तक की पूरी अपडेट।

विज्ञापन
Amit Shah and CM Yogi visit UP International Trade Show full details of exhibition
यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का आगाज - फोटो : @UPGovt/ अमर उजाला

विस्तार

UP International Trade Show: यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के चौथे संस्करण का शुक्रवार को ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में आगाज हुआ। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्रेड शो का उद्घाटन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे। ट्रेड शो 25 से 29 सितंबर तक चलेगा। उद्घाटन समारोह में अमित शाह ने कहा कि उत्तर प्रदेश आज निवेश का केंद्र बन चुका है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था, अनुकूल औद्योगिक नीति, सक्रिय सरकार और उद्योगों की मदद करने का उत्साह होने से निवेश का माहौल तैयार हुआ है।

विज्ञापन


अमित शाह ने कहा कि एक समय उत्तर प्रदेश में माफिया का शासन चलता था, लेकिन 2017 में भाजपा की सरकार बनने और योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद माफिया को समाप्त करने का काम किया गया। उन्होंने कहा कि इसी वजह से प्रदेश में निवेश का माहौल बना है। ट्रेड शो में दुनिया भर से खरीदार और कारोबारी पहुंचे हैं। यहां कई व्यापारिक समझौते होने की उम्मीद है।

विज्ञापन

दुनिया के बाजार से यूपी को जोड़ने पर जोर
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्रेड शो के शुभारंभ के दौरान कहा कि 90 से अधिक देशों से मेहमान यहां आए हैं। उन्होंने साझेदार देशों का स्वागत करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश को दुनिया के बाजार से जोड़ना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यूपी मैन्युफैक्चरिंग हब बन रहा है और प्रदेश तेजी से आगे बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा कि ट्रेड शो का चौथा संस्करण उत्तर प्रदेश के वैश्विक आकर्षण को प्रदर्शित कर रहा है। भाजपा सरकार बनने के बाद एक जिला, एक उत्पाद योजना के जरिये प्रदेश के उत्पादों को पहचान मिली। मुख्यमंत्री ने कहा कि जो अपनी जड़ों से जुड़कर कदम से कदम मिलाकर चलता है, उसे दुनिया में जगह मिलती है। यूपी के उद्यमियों को दुनिया से जोड़ने के साथ ही उन्होंने कहा कि प्रदेश के कारीगरों के उत्पादों पर दुनिया को भरोसा है।
विज्ञापन

2400 से अधिक प्रदर्शक, लाखों खरीदार और आगंतुक पहुंचेंगे
यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में इस बार 2,400 से अधिक प्रदर्शक भाग ले रहे हैं। करीब डेढ़ लाख कारोबारी खरीदार और साढ़े चार लाख से अधिक सामान्य आगंतुकों के आने की उम्मीद है। 85 देशों से 600 से अधिक अंतरराष्ट्रीय खरीदारों के शामिल होने की जानकारी दी गई है। अब तक 72 देशों के खरीदारों का पंजीकरण हो चुका है।

उद्घाटन समारोह में 250 विदेशी खरीदारों के मौजूद रहने की जानकारी भी दी गई। आयोजन में 88 देशों के राजदूत और 250 विदेशी खरीदारों के शामिल होने की बात भी पहले सामने आई थी। ट्रेड शो का उद्देश्य प्रदेश के उद्यमियों, निर्माताओं और निर्यातकों को वैश्विक बाजारों से जोड़ना है।
विज्ञापन

छह देशों को बनाया गया सहयोगी
प्रदेश के एमएसएमई मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने बताया कि इस बार छह देशों को ट्रेड शो में सहयोगी बनाया गया है। उन्होंने कहा कि यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो प्रदेश के उद्यमियों, निर्माताओं और निर्यातकों को वैश्विक बाजार से जोड़ने का मंच उपलब्ध करा रहा है।  इस ट्रेड शो में जापान, रुस, सिंगापुर, वियतनाम, ऑस्ट्रिया और बेलारुस देशों की सहभागिता है।
उद्घाटन समारोह सुबह 11 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक आयोजित हुआ। गृह मंत्री अमित शाह सुबह करीब 11 बजे हेलिकॉप्टर से एक्सपो मार्ट पहुंचे, जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनका स्वागत किया।

राकेश सचान बोले- एमएसएमई इकाइयों को उत्पाद दिखाने का बड़ा अवसर
उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री राकेश सचान ने कहा कि यह ट्रेड शो का चौथा संस्करण है और इसमें देश-दुनिया से लोग आते हैं। उन्होंने कहा कि इस मंच पर एमएसएमई इकाइयों को अपने उत्पाद प्रदर्शित करने का बड़ा अवसर मिलता है। इससे कारोबार को बढ़ावा मिलता है और प्रदेश सरकार ट्रेड शो के माध्यम से उत्पादकों को प्रोत्साहित करने का काम कर रही है।

दीनदयाल उपाध्याय की जयंती और मेक इन इंडिया का किया जिक्र
अमित शाह ने कहा कि 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती है और ऐसे अवसर पर ट्रेड शो का शुभारंभ होना महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि दीनदयाल उपाध्याय ने आर्थिक नीति को सामने रखा और संगठन आधारित राजनीति का काम किया। उनका जीवन प्रेरणा का स्रोत है।

अमित शाह ने कहा कि 12 साल पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसी दिन मेक इन इंडिया मिशन की घोषणा की थी। उन्होंने कहा कि प्रतिभा को तकनीक से जोड़ा गया और प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विकास की आधारशिला रखी गई। उन्होंने उत्तर प्रदेश के पारंपरिक उद्योगों को प्रदेश की ताकत बताया और कहा कि ट्रेड शो में कई व्यापारिक समझौते होंगे।

निवेश के लिए चार चीजों को बताया जरूरी
अमित शाह ने कहा कि निवेश के लिए सबसे पहले अच्छी कानून-व्यवस्था जरूरी है। इसके बाद अनुकूल औद्योगिक नीति, सक्रिय सरकार और मदद करने का उत्साह जरूरी है। उनके अनुसार आज ये चारों चीजें उत्तर प्रदेश में मौजूद हैं और इसी वजह से प्रदेश में निवेश का माहौल बना है।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में पहले माफिया का शासन चलता था, लेकिन योगी आदित्यनाथ सरकार ने माफिया को समाप्त करने का काम किया। उनके मुताबिक कानून-व्यवस्था में सुधार के कारण प्रदेश में निवेश के लिए अनुकूल माहौल तैयार हुआ है।

29 सितंबर को होगा समापन
यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का आयोजन 25 से 29 सितंबर तक इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में किया जा रहा है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 29 सितंबर को ट्रेड शो के समापन समारोह में शामिल होंगे।

सुरक्षा के लिए 1500 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात
ट्रेड शो को देखते हुए पुलिस और यातायात विभाग ने सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था तैयार की है। 1500 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। विशिष्ट अतिथियों के आगमन के दौरान नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे और एक्सपो मार्ट के आसपास 13 मार्गों पर कुछ समय के लिए यातायात डायवर्जन रहेगा।
 

29 सितंबर तक प्रतिदिन सुबह सात बजे से रात 11 बजे तक एक्सपो मार्ट और आसपास के मार्गों पर भारी, मध्यम और हल्के मालवाहक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। ऐसे वाहनों को यमुना एक्सप्रेसवे, ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे, एनएच-24 और एनएच-91 समेत निर्धारित वैकल्पिक मार्गों से भेजा जाएगा। ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे से गौतमबुद्धनगर में प्रवेश करने वाले मालवाहक वाहनों पर भी रोक रहेगी। यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed