फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Flat buyers of Lotus Arena Society located in Noida Sector 79 protested

Noida: नोएडा में फ्लैट खरीदारों का प्रदर्शन, 10 साल से कर रहे हैं घर का इंतजार; जानें क्या बोले

Tue, 02 Sep 2025 03:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 02 Sep 2025 03:18 PM IST
Flat buyers of Lotus Arena Society located in Noida Sector 79 protested
नोएडा सेक्टर 79 में अधूरी पड़ी लोटस एरीना सोसाइटी के करीब 1500 फ्लैट खरीदार 10 साल से अपना घर मिलने का इंतजार कर रहे हैं। सोसाइटी का बिल्डर दिवालिया होने के बाद मामला नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (एनसीएलटी) से बाहर आ चुका है और नया बिल्डर निर्माण शुरू करने को तैयार है। फ्लैट खरीदारों का आरोप है नोएडा प्राधिकरण द्वारा लेआउट मैप का पुनः वैधीकरण न करने से निर्माण शुरू नहीं हो पा रहा है। इस संबंध में फ्लैट खरीदारों और नए बिल्डर ने हाईकोर्ट में याचिका भी दायर की है। रविवार को सेक्टर 79 स्थित अधूरी पड़ी लोटस एरीना सोसाइटी के बाहर 100 से अधिक फ्लैट खरीदारों ने नोएडा प्राधिकरण के खिलाफ प्रदर्शन किया। सभी ने नोएडा प्राधिकरण के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और फ्लैट निर्माण के लिए अनुमति देने की मांग की। फ्लैट खरीदारों ने बताया कि अपने जीवन की सारी जमापूंजी फ्लैट खरीदने में लगा दी लेकिन सिवाय इंतजार के और कुछ नहीं मिल रहा है। लोटस एरीना बायर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष विश्वनाथ शर्मा ने बताया कि जनवरी 2014 में बुकिंग शुरू हुई थी और 2019 में पजेशन मिलना था। लेकिन 2018 के अंत में ही निर्माण कार्य पूरी तरह से बंद हो गया। इसके बाद 2020 में सीआईआरपी प्रक्रिया शुरू हुई और 2023 में एनसीएलटी ने नया रिजॉल्यूशन प्लान मंजूर किया। ऐसे में पूर्वांचल प्रोजेक्ट्स निर्माण शुरू करने के लिए तैयार था। लेकिन नोएडा प्राधिकरण ने मैप रिवेलिडेशन रोक दिया। यह नोएडा का पहला ग्रुप हाउसिंग प्रोजेक्ट है जो सफलतापूर्वक दिवालियापन (आईबीसी) से बाहर निकला। ट्रिब्यूनल के आदेशों का पालन करने के बजाय, नोएडा प्राधिकरण ने सेक्टर 78, 79, 150 और 151 में असंबंधित स्पोर्ट्स सिटी परियोजनाओं के साथ एरीना सुपरस्ट्रक्चर को रणनीतिक रूप से जोड़ दिया है। अन्य सोसाइटियों से अलग है एरीना का मामला फ्लैट खरीदारों ने बताया कि 2023 में नया बिल्डर निर्माण शुरू करने को तैयार था लेकिन नोएडा प्राधिकरण का कहना था कि स्पोर्ट्स सिटी के मामले की वजह से मैप अप्रूव नहीं कर सकते। जबकि लोटस एरीना का मामला स्पोर्टस सिटी की अन्य सोसाइटियों से अलग है। अमिताभ कांत समिति की रिपोर्ट भी यही कहती है कि एनसीएलटी से अप्रूव्ड प्रोजेक्ट को रिजॉल्यूशन प्लान के हिसाब से ही निपटारा किया जाएगा। नोएडा प्राधिकरण ने पुराने बिल्डर पर कोई कार्रवाई नहीं की और फ्लैट खरीदारों को परेशान होना पड़ रहा है जिन्होंने अपना पूरा पैसा दे दिया है। वहीं, एरीना 2 का मामला अभी एनसीएलटी में चल रहा है। प्रदर्शन में रवि गुप्ता, कविता चावला, आलोक जैन, रमन सूद, अरिंदम, सीआर स्वामी और इंद्रा स्वामी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

बरनाला में पैसों के लिए दोस्त को मार गड्ढे में दबाया, बिहार से धान लगाने आए थे

कानपुर बुढ़वा मंगल: कुड़नी हनुमान दरबार में आधी रात को उमड़ी भक्तों की भीड़

02 Sep 2025

फिरोजपुर में बाढ़ प्रभावित लोग वाहन की ट्यूब पर बैठ कर पहुंच रहे सुरक्षित जगह

सीएम नायब सैनी ने हरियाणा में बरसात से बिगड़े हालात की समीक्षा की

फिरोजपुर के बाढ़ प्रभावित गांवों में लगे भारत माता की जय के नारे

विज्ञापन

अलीगढ़ में बारिश से हर जगह दिखा पानी-पानी, बढ़ी जनता की परेशानी

02 Sep 2025

Barwani News: खेत में काम कर रही महिला पर झपटा झाड़ियों में छिपा तेंदुआ, ग्रामीणों की मदद से बची जान

02 Sep 2025
विज्ञापन

Ujjain Mahakal: तेजा दशमी पर ऐसा हुआ शृंगार खुल गए महाकाल के त्रिनेत्र, भस्म रमाकर भक्तों को दिए दर्शन

02 Sep 2025

VIDEO: वार्षिकोत्सव पर सेंट मेरी चर्च में हुई विशेष प्रार्थना सभा

02 Sep 2025

VIDEO: मजार शहीद ए सालिस पर अलबिदाई मजलिस व जुलूस का आयोजन

02 Sep 2025

संगीत शिरोमणि पं. कुमार लाल मिश्र की मनाई गई सातवीं पुण्यतिथि, VIDEO

02 Sep 2025

महासुमंद में टीएस सिंहदेव ने अपनी और कांग्रेस की हार की बताई बड़ी वजह

01 Sep 2025

राजधानी में लगातार बारिश होने के कारण मच्छरजनित बीमारियों का प्रकोप बढ़ा

01 Sep 2025

हथिनीकुंड से चला पानी का सैलाब, टूट सकते हैं सारे रिकार्ड

01 Sep 2025

नूंह के साकरस गांव में दो लाख की चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

01 Sep 2025

नीट व जेईई की प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए निःशुल्क आवासीय कोचिंग कार्यक्रम का शुभारंभ 4 सितंबर से

01 Sep 2025

पलवल में 72 घंटे में पहुंचेगा सवा तीन लाख क्यूसेक पानी

01 Sep 2025

फरीदाबाद में श्री राधे मित्र मंडल की ओर से राधा रानी जन्मोत्सव का हुआ आयोजन

01 Sep 2025

भुवी अग्रवाल ने ग्वालियर में चल रहे पैरा एथलेटिक्स ट्रायल के विभिन्न खेलों में हासिल किया पहला स्थान

01 Sep 2025

लखनऊ: राममनोहर लोहिया लॉन पंडाल में मराठी समाज की ओर आयोजित महाप्रसाद वितरण

01 Sep 2025

लखनऊ: झूलेलाल वाटिका मे चल रहे गणेश प्राकट्य महोत्सव में हुए विविध सांस्कृतिक आयोजन

01 Sep 2025

Sirohi: पीएम मोदी को अपशब्द मामले को लेकर BJP कार्यकर्ताओं का उग्र प्रदर्शन, राहुल गांधी के खिलाफ भड़का रोष

01 Sep 2025

ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार, बीबीए की छात्रा की मौत, चार साथी घायल

01 Sep 2025

दिल्ली मेरठ मार्ग पर गड्ढों के कारण चलना हुआ मुश्किल

01 Sep 2025

अलीगढ़ के कलक्ट्रेट परिसर में हाथ में हथकड़ी पहने घूमते एक बंदी का वीडियो वायरल

01 Sep 2025

अलीगढ़ में हुई तेज बारिश, रामघाट कल्याण मार्ग पर लोगों ने चलाई बारिश के पानी में नाव

01 Sep 2025

बाराबंकी: छात्रों पर लाठीचार्ज, घायल छात्रों से मिलने पहुंचे राज्य मंत्री सतीश शर्मा

01 Sep 2025

इटावा में कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने पहुंचे भाजपाइयों पर पथराव, आठ कांग्रेसी गिरफ्तार किए गए

01 Sep 2025

काशी में संगीत नाटक अकादमी प्रतियोगिता संपन्न, VIDEO

01 Sep 2025

तीन दिवसीय श्रीश्री राधाष्टमी महोत्सव का भावपूर्ण विराम, VIDEO

01 Sep 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed