{"_id":"674c77cc36d6c6023a0b17ea","slug":"video-first-day-of-noida-premier-baby-league-football-tournament","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : बेबी लीग फुटबॉल टूर्नामेंट में पहले दिन कोसमोस, फ्रंटियर, बरूआ, गेम चेंजर्स और सीडब्ल्यूजी जीती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : बेबी लीग फुटबॉल टूर्नामेंट में पहले दिन कोसमोस, फ्रंटियर, बरूआ, गेम चेंजर्स और सीडब्ल्यूजी जीती
नोएडा। सेक्टर-21ए नोएडा स्टेडियम में रविवार से शुरू हुए नोएडा प्रीमियर बेबी लीग फुटबॉल टूर्नामेंट के पहले दिन विभिन्न टीमों में शामिल चार अलग-अलग आयु वर्गों के टीमों के बच्चों ने शानदार प्रदर्शन कर जीत दर्ज की। यह टूर्नामेंट 25 दिसंबर तक चलेगा और इसके मैच हर शनिवार और रविवार को सुबह के समय में नोएडा स्टेडियम के फुटबॉल मैदान में खेला जाएगा। रविवार को टूर्नामेंट के पहले दिन अंडर-12 आयु वर्ग में कोसमोस ने नेशनल फुटबॉल अकादमी, फ्रंटियर ने नोएडा फुटबॉल अकादमी और बरूआ ने स्टीलर्स फुटबॉल क्लब को हराया। अंडर-14 आयु वर्ग में गेम चैंजर्स ने नेशनल फुटबॉल अकादमी, सीडब्ल्यूजी ने एएसएन को हराया। आयोजक व कोच पूर्व अंतरराष्ट्रीय फुटबॉलर अनादी बरूआ ने बताया कि टूर्नामेंट में कुल 32 टीमें भागीदारी कर रही हैं। जिसमें नोएडा-ग्रेटर नोएडा दिल्ली एनसीआर की टीमें भी शामिल हैं। जिन्हें अंडर- 8,10 12 ,14 बालक, बालिका और मिक्स टीमें बनाई गई हैं। जिसमें अंडर-8 आयु वर्ग में बरूआ चिल्ला, नोएडा स्टेडियम, सीडब्ल्यूजी और स्टीलर्स फुटबॉल क्लब। अंडर-10 आयु वर्ग में गैलेक्स फुटबॉल क्लब, गोल्डन स्टार, अंडर-12 आयु वर्ग में कोसमोस फुटबॉल क्लब, नेशनल फुटबॉल अकादमी, फ्रंटियर क्लब, नोएडा फुटबॉल क्लब और बरूआ फुटबॉल क्लब आदि शामिल रही। पिछले साल की अंडर-8 में विजेता टीम गैलेक्सी और गोल्डन स्टार इस बार अंडर 10 आयु वर्ग में खेल रही हैं। अगला मैच शनिवार को नोएडा स्टेडियम के फुटबॉल मैदान में खेला जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।