{"_id":"6846b606b1b02ee5e30e6567","slug":"video-fight-in-bar-association-meeting-in-surajpur-court-2025-06-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"सूरजपुर कोर्ट में बार एसोसिएशन की बैठक में मारपीट, कार्यकारिणी बर्खास्त; नया अध्यक्ष चुना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूरजपुर कोर्ट में बार एसोसिएशन की बैठक में मारपीट, कार्यकारिणी बर्खास्त; नया अध्यक्ष चुना
ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर कोर्ट में जिला दीवानी एवं फौजदारी बार एसोसिएशन की बैठक के दौरान अधिवक्ताओं के बीच मारपीट से विवाद गहरा गया। अधिवक्ता संदीप भाटी ने बार अध्यक्ष प्रमेन्द्र भाटी और उनके समर्थकों पर जानलेवा हमले का आरोप लगाते हुए सूरजपुर थाने में एफआईआर दर्ज करने की शिकायत की। नाराज अधिवक्ताओं ने आपातकालीन सभा बुलाकर वर्तमान कार्यकारिणी को बर्खास्त कर संदीप भाटी को कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त किया। वर्तमान कार्यकारिणी ने संदीप भाटी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा। विवाद साइबर ठगी पीड़ितों को मुफ्त कानूनी सहायता की सूची को लेकर शुरू हुआ। संदीप भाटी ने आरोप लगाया कि प्रमेन्द्र भाटी और समर्थक कोर्ट में दबंगई करते हैं। पूर्व अध्यक्षों ने मारपीट की निंदा की। मंगलवार सुबह तक एफआईआर न होने पर वकील थाने का घेराव करेंगे। जिला जज को घटना की सूचना दी गई। इलाहाबाद हाईकोर्ट में पहले भी प्रमेन्द्र के खिलाफ अवमानना की कार्यवाही हो चुकी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।