{"_id":"6accde99ca9a8c30750a4144","slug":"video-dense-darkness-engulfed-the-sector-ahead-of-the-festival-of-lights-2026-10-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"रोशनी के पर्व से पहले सेक्टर में छाया घना अंधेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा। सेक्टर 70 की 70 फीसदी स्ट्रीट लाइटें चार महीने से खराब होने से शाम ढलते ही हर तरफ घना अंधेरा छा जाता है। जबकि रोशनी का पर्व दिवाली नजदीक आता जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ जब पानी आपूर्ति की बारी आती है तो बिजली गुल हो जाती है, जब आता है तो खारा पहुंचता है, यह बात निवासियों ने अमर उजाला संवाद में कही।
सेक्टर 70 के निवासियों संग रविवार को अमर उजाला संवाद का आयोजन किया गया। जहां साधुराम ने बताया कि पानी का समय नहीं है, कभी डेढ़ घंटे तो कभी आधे घंटे ही आपूर्ति होती है। कई बार ऐसा होता है जब पानी आने की बारी होती है तो बिजली गुल जाती है, इससे मोटर न चलने से बिजली पानी दोनों की कमी हो जाती है। राजेश ने कहा कि जो पानी आता है उसमें गंगा जल नहीं है, इसलिए काफी खारा पानी आता है।लक्ष्मण सिंह ने बताया कि 2009 में सेक्टर बसना शुरू हुआ था, यहां 750 परिवार रहते हैं। तीन पार्क हैं, पार्कों में लगी हाईमास्क लाइटें महीनों से खराब है। वहीं सेक्टर की स्ट्रीट लाइटें भी बीते चार महीने से खराब पड़ी हैं। संदीप ने कहा कि जब कोई भी अपना वाहन चलाकर जाता है तो पीछे लावारिस कुत्तों का झुंड पीछे पड़ जाता है, जिससे अक्सर दुर्घटनाएं होती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।