{"_id":"6acc8cbed38f4631a60aafbd","slug":"video-bjp-protest-dharamshala-jnu-controversy-congress-2026-10-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"कांगड़ा: जेएनयू प्रकरण पर धर्मशाला में भाजपा की आक्रोश रैली, कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांगड़ा: जेएनयू प्रकरण पर धर्मशाला में भाजपा की आक्रोश रैली, कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन
Ankesh Dogra
Updated Mon, 12 Oct 2026 01:01 PM IST
Link Copied
जेएनयू प्रकरण को लेकर भाजपा ने सोमवार को धर्मशाला में आक्रोश रैली निकालकर कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए महिला सम्मान का मुद्दा उठाया और मामले में कांग्रेस से जवाब मांगा।
प्रदर्शन में विधायक सुधीर शर्मा, विधायक पवन काजल, पूर्व विधायक सरवीण चौधरी और पूर्व विधायक अरुण मेहरा सहित भाजपा के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।
भाजपा नेताओं ने जेएनयू परिसर में छात्राओं के साथ कथित दुर्व्यवहार के मामले को निंदनीय बताते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि महिलाओं के सम्मान से जुड़े मामलों में राजनीतिक दलों को गंभीरता दिखानी चाहिए और ऐसे मामलों में जवाबदेही सुनिश्चित होनी चाहिए।
प्रदर्शनकारियों ने इस प्रकरण पर अपना विरोध दर्ज करवाते हुए कांग्रेस से अपना पक्ष स्पष्ट करने की मांग की।
प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ पुतला जलाने का प्रयास किया। इस पर पुलिस ने हस्तक्षेप करते हुए कार्यकर्ताओं से पुतला छीन लिया।
इसके बाद कार्यकर्ता दूसरा पुतला लेकर आए और उसे जलाकर विरोध जताया। इस दौरान पुतले को लेकर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच खींचतान भी हुई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।