Hindi News
›
Video
›
Delhi NCR
›
Noida News
›
Atul Maheshwari scholarship examination conducted by Amar Ujala Foundation Girls Inter College
{"_id":"6addebd4c791b07d7507feac","slug":"video-atul-maheshwari-scholarship-examination-conducted-by-amar-ujala-foundation-girls-inter-college-2026-10-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा श्याम सिंह स्मारक कन्या इंटर कॉलेज में संपन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा श्याम सिंह स्मारक कन्या इंटर कॉलेज में संपन्न
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से संचालित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा रविवार को सेक्टर-73 स्थित श्याम सिंह स्मारक कन्या इंटर कॉलेज में आयोजित की गई। परीक्षा में शामिल होने के लिए शहरी क्षेत्रों के साथ जेवर, दनकौर समेत दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों से छात्र-छात्राएं पहुंचे। परीक्षा को लेकर विद्यार्थियों में उत्साह देखने को मिला। विद्यार्थियों ने कहा कि छात्रवृत्ति मिलने से उन्हें आगे की पढ़ाई जारी रखने में मदद मिलेगी। परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक चली। परीक्षार्थी निर्धारित समय से पहले ही केंद्र पर पहुंचने लगे थे। विद्यालय प्रशासन की ओर से विद्यार्थियों के बैठने, प्रवेश और निगरानी की व्यवस्था की गई। शिक्षकों की देखरेख में परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा के दौरान अनुशासन और पारदर्शिता बनाए रखने पर विशेष ध्यान दिया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।