{"_id":"67729df90f534c3e140ff7a2","slug":"video-amar-ujala-samvad-was-organized-in-sector-73-noida","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : नोएडा के सेक्टर-73 में अमर उजाला संवाद का आयोजन, लोगों ने गिनाईं समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : नोएडा के सेक्टर-73 में अमर उजाला संवाद का आयोजन, लोगों ने गिनाईं समस्याएं
नोएडा के सेक्टर-73 स्थित महादेव अपार्टमेंट में 1250 परिवार रह रहे हैं, लेकिन यहां पर अव्यवस्थाएं कम नहीं हो रही हैं। 10 साल में एक बार भी यहां पर सड़क नहीं बनाई गई है। नालियों और सीवर के ढक्कन खुले हुए हैं। इससे बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है। सभी पार्कों की हालत खराब है। बिजली के तार और पोल जर्जर हालत में हैं। इस वजह से सोसाइटी में आए दिन करंट दौड़ता रहता है। अपार्टमेंट की मुख्य बाउंड्री वॉल को ऊंचा करने की भी बहुत जरूरत है। इससे चोरी की घटनाएं कम होंगी।
रविवार को महादेव अपार्टमेंट में अमर उजाला संवाद का आयोजन किया गया। संवाद में अपार्टमेंट निवासियों ने अपार्टमेंट की समस्याओं को रखा। बताया कि इस अपार्टमेंट का प्रोजेक्ट 2006 में लॉन्च हुआ था और यहां पर 2014 से लोगों ने रहना शुरू कर दिया था। इन दिनों अपार्टमेंट में चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं। कभी मोबाइल तो कभी गाड़ी चोरी हो रही है। पिछले दिनों पांच फ्लैटों में चोरी हो चुकी है लेकिन अबतक कोई खुलासा नहीं हुआ है। अपार्टमेंट निवासियों की मांग है कि बाहर एक पुलिस बूथ बनाई जानी चाहिए, ताकि पुलिस की गश्त होती रहे। देखें निवासियों ने बातचीत में क्या कहा-
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।