Hindi News
›
Video
›
Delhi NCR
›
Noida News
›
VIDEO : A huge crowd of devotees gathered in Shiva temples on the occasion of Mahashivratri festival
{"_id":"67bed9d54d28a3cf66031c24","slug":"video-a-huge-crowd-of-devotees-gathered-in-shiva-temples-on-the-occasion-of-mahashivratri-festival","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : महाशिवरात्रि पर शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़, आस्था में डूबे भक्तों ने की भगवान शिव की आराधना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : महाशिवरात्रि पर शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़, आस्था में डूबे भक्तों ने की भगवान शिव की आराधना
महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर शहर के शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भक्तों ने पूरी आस्था और भक्ति भाव के साथ भगवान शिव का जलाभिषेक किया और महादेव का आशीर्वाद प्राप्त किया। नोएडा के विभिन्न मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं।
सेक्टर-19 स्थित सनातन धर्म मंदिर में श्रद्धालुओं की विशेष भीड़ रही। मंदिर में जलाभिषेक और पूजा-अर्चना के लिए भक्तों की लंबी लाइनें लगी रहीं। मंदिर प्रबंधन की ओर से विशेष व्यवस्था की गई है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। नोएडा प्राधिकरण ने मंदिर में गंगा जल उपलब्ध कराया, जिससे भक्तों ने भगवान शिव का अभिषेक किया।
भक्तों का उत्साह देखते ही बनता था। दोपहर के समय भी हजारों श्रद्धालु भगवान शिव की पूजा करने के लिए कतार में खड़े नजर आए। मंदिरों में हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से माहौल भक्तिमय बना रहा।
ब्रह्म मुहूर्त में मंदिरों में विशेष शिव आरती का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। शिवरात्रि व्रत रखने वाले भक्तों ने दिनभर उपवास रखा और रात्रि जागरण कर शिव महिमा का गुणगान किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।