{"_id":"691b27e8b70a2c4cda0aa27e","slug":"video-140-crore-offerings-in-bharat-utkarsh-mahayagna-started-at-maharishi-ashram-2025-11-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"नोएडा: महर्षि आश्रम में शुरू हुआ भारत उत्कर्ष महायज्ञ, 140 करोड़ आहुतियां से मिलेगी शांति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा: महर्षि आश्रम में शुरू हुआ भारत उत्कर्ष महायज्ञ, 140 करोड़ आहुतियां से मिलेगी शांति
नोएडा सेक्टर-110 के महर्षि आश्रम में जारी भारत उत्कर्ष महायज्ञ में आध्यात्मिक उत्साह अपने चरम पर है। कार्यक्रम में शामिल हुए जगद्गुरु रामानंदाचार्य प्रेमेश्वर पीठाधीश्वर स्वामी श्री सतीशाचार्य जी महाराज ने अमर उजाला से बातचीत में कहा कि इस यज्ञ का उद्देश्य सनातन धर्म की चेतना को लोगों तक पहुंचाना है। उन्होंने बताया कि महर्षि योगी ने नोएडा में आकर वेदों का ज्ञान दिया था। अब हमारी जिम्मेदारी है कि हम इस शहर को फिर से वेद, योग और सनातन परंपरा से जोड़ें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है और यह यज्ञ भारत को विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने की दिशा में सामूहिक आध्यात्मिक प्रयास है। जगतगुरू के अनुसार, देश तभी समृद्ध होता है जब लोग वेद पढ़ें, ज्ञान लें और धर्म के साथ समाज निर्माण में योगदान दें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।