फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Underwater shooting and Parliament Gallery will be held in International Film City

Noida News: अंतरराष्ट्रीय फिल्म सिटी में होगी अंडर वाटर शूटिंग और संसद गैलरी

Wed, 25 Dec 2024 05:01 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 25 Dec 2024 05:01 PM IST
Underwater shooting and Parliament Gallery will be held in International Film City
जनवरी में शिलान्यास से पहले फिल्म निर्माता बोनी कपूर ने यीडा को सौंपा मास्टर प्लान
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। यमुना सिटी में विकसित होने वाली अंतरराष्ट्रीय फिल्म सिटी का मास्टर प्लान मंगलवार को फिल्म निर्माता बोनी कपूर ने यमुना प्राधिकरण (यीडा) के मुख्य कार्यपालक अधिकारी को सौंप दिया। यहां संसद की गैलरी होगी और अंडर वाटर शूटिंग के लिए भी सुविधाएं मिलेंगी। पूरे परिसर को इस तरह विकसित किया जाएगा कि विदेशों के मुकाबले 50 प्रतिशत कम बजट में उम्दा फिल्में बन सकें। बेहतरीन मास्टर प्लान वाली इस फिल्म सिटी की आधारशिला जनवरी में रखी जाएगी।
मास्टर प्लान के अनुसार, सेक्टर-21 में 230 एकड़ में विकसित होने वाली परियोजना में 155 एकड़ में औद्योगिक व 75 एकड़ में व्यावसायिक गतिविधियां होंगी। फिलहाल, मास्टर प्लान में देश-दुनिया की तमाम खूबियों को शामिल किया गया है। फिल्म सिटी में संसद की झलक भी दिखेगी। यहां पर संसद गैलरी होगी, जहां आम लोग मौजूद रहकर फिल्म की शूटिंग के साक्षी बन सकेंगे। बड़े ऑडिटोरियम, होटल, विला, वर्चुअल स्टूडियो, फूड कोर्ट समेत स्टूडियो को एलईडी आधारित डिजाइन किया जाएगा, ताकि कंप्यूटर से किसी भी प्रकार की लोकेशन को सेट किया जा सके। पूल में लहरें तक बढ़ाई जा सकेंगी। यहां तक कि सूनामी जैसी स्थिति में भी शूटिंग करना आसान होगा। यह सभी सुविधा एक ही छत के नीचे मिल सकेगी।
1000 एकड़ में प्रस्तावित
सेक्टर-21 में 1000 एकड़ में फिल्म सिटी प्रस्तावित है। पहले चरण के लिए बोनी कपूर की कंपनी बेव्यू प्रोजेक्ट्स और भूटानी ग्रुप ने भूमि पर जुलाई में कब्जा ले लिया था। पहले चरण में 230 और दूसरे में 670 एकड़ में इस परियोजना को पूरा किया जाएगा। बोनी कपूर ने बताया कि फिल्म सिटी को बनाने के लिए दुनियाभर की कई फिल्म सिटी का अध्ययन किया गया है। जनवरी में प्रथम चरण के तहत फिल्म सिटी का शिलान्यास कर दिया जाएगा। तीन वर्ष में पहले चरण का काम पूरा होगा।


बारिश के विजुअल के साथ ही मिलेगी समुद्र तट की लोकेशन
फिल्म सिटी को इस तर्ज पर विकसित करने की योजना है कि भारतीय निर्माताओं को लोकेशन के लिए दूसरे शहर या विदेशी धरती की जरूरत न पड़े। मास्टर प्लान में हर सुविधाओं का विवरण विस्तारपूर्वक किया गया है। यहां टैंक के जरिये बारिश के विजुअल व पूल के जरिये समुद्र जैसी लोकेशन का अहसास कराया जाएगा। फिल्म सिटी में पानी के जहाज या फिर अंडर वाटर फिल्मों की शूटिंग के लिए टैंक व बड़ा पूल बनाया जाएगा, जिसमें तरह-तरह की सुविधाएं होंगी।
स्थानीय युवाओं को प्रशिक्षण करने की मुहिम
फिल्म सिटी के जरिये स्थानीय युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए बोनी कपूर की कंपनी की प्रशिक्षण देगी। कौशल विकास केंद्र के जरिये फिल्मों में भाग्य आजमाने वाले स्थानीय कलाकारों को भी मौका मिलेगा। अभिनेताओं के साथ ही फिल्म में काम करने वाले छोटे कलाकारों के लिए भी विशेष सुविधाएं विकसित की जाएंगी। फिल्म सिटी में विदेशों के मुकाबले 50 प्रतिशत कम बजट में फिल्में बनेंगी।
---
शॉपिंग सेंटर और विश्वविद्यालय भी खुलेंगे
आगरा और मथुरा पर्यटन स्थल को ख्याल में रखते हुए पर्यटकों को भी यहां खास सुविधाएं दी जाएंगी। फिल्म आधारित थीम पार्क के साथ ही खरीदारी करने के लिए शॉपिंग सेंटर होंगे। फिल्म में कॅरिअर बनाने के लिए स्कूल व विश्वविद्यालय खुलेंगे। यह डिज्नीलैंड एम्यूजमेंट पार्क व फिल्म विश्वविद्यालय के अलावा पांच से सात सितारा होटल वाली इकलौती फिल्म सिटी होगी। इसके अलावा एयरपोर्ट से महज तीन किलोमीटर दूर फिल्म सिटी परिसर में अभिनेताओं के लिए विला भी बनेंगे। बोनी कपूर ने बताया कि होटल में प्रशंसकों के कारण बड़े स्टार को दिक्कत होती है। विला की सुविधा से यहां उन्हें सहूलियत होगी।
फिल्म सिटी एक नजर में
- पहले चरण में 230 एकड़ में विकसित होगी फिल्म सिटी
- फिल्म और शूटिंग को लेकर 135 एकड़ में हाेंगी सुविधाएं
- 20 एकड़ में संस्थान और 75 एकड़ में व्यावसायिक गतिविधियां
- परियोजना पर कुल 1510 करोड़ रुपये खर्च का है अनुमान
- फिल्म निर्माण के संसाधन पर 832.91 करोड़ होंगे खर्च
- स्टूडियो, ओपन सेट्स सहित हॉस्पिटैलिटी पर 373.93 करोड़
- सर्विस एकोमोडेशन पर 315.07 करोड़ की आएगी लागत
--------------
यीडा की ओर से होने वाले खर्च
- ढांचागत सुविधा : 76.44 करोड़
- ऑफिस निर्माण : 109.60 करोड़
नोट: ढांचागत सुविधाएं व ऑफिस पर यीडा खर्च करेगा।
---
हम 24 घंटे में देंगे स्वीकृति : डा. अरुणवीर सिंह
फिल्म निर्माता बोनी कपूर के साथ हुई वार्ता के बाद यीडा के सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह ने मास्टर प्लान को 24 घंटे में स्वीकृति प्रदान करने की प्रतिबद्धता जाहिर की है। उनका कहना है कि जनवरी में फिल्म सिटी का निर्माण शुरू हो जाएगा। प्रदेश सरकार की यह अहम परियोजना है और इसके शुरू होने के बाद यमुना सिटी अंतरराष्ट्रीय पटल पर चमक बिखेरेगी। फिल्म सिटी को लेकर कंपनी को 230 एकड़ भूमि पर कब्जा दे दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO : चरनी में जन्मे मरियम के लाल, बरेली के गिरजाघरों में की गई आकर्षक सजावट

25 Dec 2024

VIDEO : शाहजहांपुर में प्रभु यीशु के आगमन पर चर्चों में गूंजे कैरल्स गीत

25 Dec 2024

VIDEO : एक के बाद एक मकान को खंगालते गए चोर, चार घरों को बनाया निशाना; लाखों का सामान किया पार

25 Dec 2024

VIDEO : Raebareli: संदिग्ध हालात में नदी में डूबा युवक, चार युवकों की बहादुरी से बची जान

25 Dec 2024

VIDEO : नारनौल में कोहरे ने वाहनों की रोकी रफ्तार, 50 मीटर से भी कम रही दृश्यता

विज्ञापन

VIDEO : दिव्यांग बालिका की बोरे में मिली लाश, अपहरण के बाद हत्या की आशंका; बीती रात हो गई थी लापता

25 Dec 2024

VIDEO : Bank Loot Video: 22 सेकेंड का ये वीडियो खोल देगा बैंक लूट के राज, सीसीटीवी में दिख रहे लुटेरों के चेहरे

25 Dec 2024
विज्ञापन

VIDEO : Raebareli: बकुलाही झील की सफाई शुरू, रसूलपुर गांव में शुरू हुआ कार्य

25 Dec 2024

VIDEO : हिसार में अधिक ठंड और नमी वाले मौसम में गेहूं पर पीला रतुआ का खतरा

25 Dec 2024

VIDEO : लखनऊ के बैंक में हुई करोड़ों की चोरी के मामले में सामने आई फुटेज

25 Dec 2024

VIDEO : कुराली में हादसे में टिप्पर चालक की माैत

25 Dec 2024

VIDEO : क्रिसमस पर साइकिलगिरी की तरफ से निकाली गई रैली

25 Dec 2024

VIDEO : झज्जर में फिर बढ़ा कोहरा, दृश्यता रही कम

VIDEO : कांग्रेस ने गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ किया प्रदर्शन, बाबा साहेब पर टिप्पणी की माफी मांगने की मांग

25 Dec 2024

VIDEO : पंचकूला में बसपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

25 Dec 2024

VIDEO : वाराणसी में श्रद्धालुओं से भरी बस और ट्रक में टक्कर, चीख-पुकार सुन दाैड़े लोग; सड़क पर अंधेरा बना कारण

25 Dec 2024

Mahakumbh 2025: महाकुंभ की तैयारियों का जायजा लेने प्रयागराज पहुंचे एडीजी अमिताभ यश

25 Dec 2024

Lucknow Bank Robbery: मुठभेड़ में ढेर बदमाश की गाड़ी से क्या मिला?

25 Dec 2024

Delhi Election 2025: कांग्रेस ने घोषित की 26 प्रत्याशियों की दूसरी सूची

25 Dec 2024

VIDEO : वाराणसी के नदेसर गिरजाघर में प्रभु यीशु का जन्म हुआ, शांति दूत के आगमन का उत्साह

25 Dec 2024

Sirmour News: दारोगा जी इना छोरुआं नू दियां समझाए आंदे जांदे सीटी मारदे.., पर बटोरीं तालियां

24 Dec 2024

Sirmour News: बाबा साहेब पर आपत्तिजनक बयानबाजी पर अमित शाह के खिलाफ कांग्रेस ने निकाली रोष रैली

24 Dec 2024

VIDEO : गाजीपुर चर्च झालरों से सजा, दिखा क्रिसमस का उत्साह, प्रभू यीशू के जन्म पर विशेष कार्यक्रम

24 Dec 2024

VIDEO : गाजीपुर में बसपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, आंबेडकर पर बयान के विरोध में सड़क पर उतरकर लगाया नारा

24 Dec 2024

VIDEO : भदोही में अमर उजाला फाउंडेशन का अपराजिता कार्यक्रम, बेटियों को सिखाया गया आत्मरक्षा का गुर

24 Dec 2024

VIDEO : चंदौली में व्यवस्था पर खड़े हुए सवाल, दस माह से जमुड़ा-केतकहनी मार्ग पर बिखरी हैं गिट्टियां, राहगीर परेशान

24 Dec 2024

VIDEO : भदोही में आंबेडकर पर बयान का कांग्रेस का विरोध, गृहमंत्री से इस्तीफे की मांग, किया पैदल मार्च

24 Dec 2024

VIDEO : जौनपुर में धर्मांतरण का मामला, पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज

24 Dec 2024

VIDEO : गुरुग्राम में मई माह से शुरू होगा मेट्रो का निर्माण कार्य

24 Dec 2024

VIDEO : जौनपुर के पुलिस कप्तान रहे अजय पाल शर्मा को दी गई शानदार विदाई, फूलों से सजाया गया वाहन

24 Dec 2024
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article