{"_id":"6781d7687800ee08540219af","slug":"rwa-will-get-funds-for-security-guards-aap-noida-news-c-340-1-del1011-75435-2025-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरडब्ल्यूए को सुरक्षा गार्डों के लिए मिलेगा फंड : आप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरडब्ल्यूए को सुरक्षा गार्डों के लिए मिलेगा फंड : आप
नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2025 10:36 AM IST
Link Copied
केजरीवाल बोले- अपराध बढ़ रहे हैं, लोगों की सुरक्षा बड़ी प्राथमिकता फिर से सरकार बनने पर मापदंड तय कर मिलेगा सरकारी फंड
अमर उजाला ब्यूरो नई दिल्ली। आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को एक और घोषणा की। आप मुख्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि फिर से पार्टी की सरकार बनने पर सभी आरडब्ल्यूए को सुरक्षा गार्ड नियुक्त करने के लिए फंड दिया जाएगा। दिल्ली में लगातार अपराध बढ़ रहे हैं। ऐसे में लोगों की सुरक्षा सबसे बड़ी प्राथमिकता है। अगर दिल्ली में किसी को तकलीफ होती है तो चुप नहीं बैठ सकते। केंद्र सरकार ने दिल्ली की कानून-व्यवस्था को बर्बाद कर दिया है। यहां खुलेआम चोरियां, डकैती, चेन स्नैचिंग और गैंगवार की घटनाएं हो रही हैं। भाजपा दिल्लीवालों से नफरत करती है।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने दिल्ली को क्राइम कैपिटल बना दिया है। महिलाओं का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। खुलेआम गैंगवार हो रही है। लोग डरे हुए हैं और खुद को बहुत ज्यादा असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। भाजपा की नफरत का नतीजा है कि 27 साल से वह दिल्ली की सत्ता में नहीं आ पाई है। अगर दिल्ली में किसी को तकलीफ होती है तो उन्हें दर्द होता है। आप सरकार बनेगी तो दिल्ली की सभी आरडब्ल्यूए को अपने इलाके में सिक्योरिटी गार्ड नियुक्त करने के लिए दिल्ली सरकार की तरफ से उचित राशि दी जाएगी। इसके लिए कुछ मापदंड बनाए जाएंगे कि किस आरडब्ल्यूए को सिक्योरिटी गार्ड के लिए कितना पैसा देना है। यह क्षेत्र या परिवारों की संख्या के आधार पर तय होगा। हालांकि, पुलिस की जगह कोई नहीं ले सकता और न ही हमारा मकसद पुलिस को रिप्लेस करने का है, लेकिन इलाके में बेसिक सुरक्षा के लिए गार्ड रखने के लिए आर्थिक मदद दी जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।