{"_id":"6abf9e674f70d684340b8b1c","slug":"video-work-on-laying-pipeline-for-drinking-water-supply-has-begun-in-sushant-lok-gurugram-2026-10-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम: सुशांत लोक में पेयजल आपूर्ति के लिए पाइपलाइन बिछाने का काम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम: सुशांत लोक में पेयजल आपूर्ति के लिए पाइपलाइन बिछाने का काम शुरू
गुरुग्राम में सुशांत लोक क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को बेहतर करने के लिए अलग पाइपलाइन बिछाने का काम शुरू हो गया है। दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थित सिग्नेचर टावर से साउथ सिटी फेज-1 तक करीब 200 मीटर पाइपलाइन डाली जा रही है। इसका कुछ हिस्सा बिछाया जा चुका है। बारिश के कारण काम प्रभावित हुआ था, जिसे अब तेजी से पूरा किया जा रहा है। योजना के तहत सिग्नेचर टावर के पास पानी की मुख्य लाइन पर वाल्व लगाया जाएगा।
दरअसल, वर्तमान में सेक्टर-16 बूस्टिंग स्टेशन से उद्योग विहार, एमजी रोड (डीएलएफ) और सुशांत लोक क्षेत्र में एक ही मास्टर लाइन से पानी की आपूर्ति होती है। लाइन में लीकेज या किसी तकनीकी समस्या के कारण तीनों क्षेत्रों की आपूर्ति प्रभावित हो जाती है। इसे देखते हुए जीएमडीए तीनों क्षेत्रों के लिए अलग-अलग पाइपलाइन बिछा रहा है। नई पाइपलाइन से सेक्टर-29, सेक्टर-30 के साउथ सिटी फेज-1, सैनीखेड़ा और सिलोक्हेरा, सेक्टर-31, सेक्टर-39 पार्ट, सेक्टर-40, सेक्टर-41 के साउथ सिटी फेज-1 और सेक्टर-43 के सुशांत लोक-1 क्षेत्र को लाभ मिलेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।