Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Greater Noida's air quality reaches 'yellow zone' after 12 days; Noida's remains poor

Gurugram News: 12 दिन बाद यलो जोन में पहुंची ग्रेनो की हवा, नोएडा की अब भी खराब

Mon, 16 Nov 2026 09:44 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2026 09:44 PM IST
विज्ञापन
Greater Noida's air quality reaches 'yellow zone' after 12 days; Noida's remains poor
नोएडा/ग्रेटर नोएडा/यमुना सिटी। जिले में सोमवार को वायु प्रदूषण का स्तर थोड़ा कम हुआ। ग्रेटर नोएडा और यमुना सिटी की हवा मध्यम श्रेणी (यलो जोन) में रही। वहीं, नोएडा में हवा खराब श्रेणी (ऑरेंज जोन) में दर्ज की गई। ग्रेटर नोएडा की हवा 12 दिन बाद यलो जोन में पहुंची है।
विज्ञापन

सोमवार को नोएडा का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 214, ग्रेटर नोएडा का 171 और यमुना सिटी का 179 दर्ज किया गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के समीर ऐप के मुताबिक, सुबह 10 बजे नोएडा के सात सक्रिय वायु गुणवत्ता निगरानी केंद्रों में से पांच का एक्यूआई 200 से कम रहा। इनमें सेक्टर-1, 39, 116, 125 और 150 शामिल हैं। सेक्टर-62 का एक्यूआई 264 और सेक्टर-110 का 218 दर्ज किया गया। ये दोनों खराब श्रेणी में रहे।
विज्ञापन

शाम 7 बजे तक शहर की हवा फिर बिगड़ने लगी। सेक्टर-62 का एक्यूआई सुबह के मुकाबले 83 अंक बढ़कर 347 पहुंच गया। यह बहुत खराब श्रेणी में दर्ज किया गया। सेक्टर-125 का एक्यूआई 211 और सेक्टर-150 का 205 रहा। दोनों केंद्रों पर हवा मध्यम से खराब श्रेणी में पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा की हवा में बारिश और तेज हवा के कारण सुधार हुआ। सुबह यहां का एक्यूआई 123 तक पहुंच गया था। हालांकि, ग्रेटर नोएडा वेस्ट सबसे प्रदूषित क्षेत्र रहा। यहां एक्यूआई 203 दर्ज किया गया। घोड़ी-बछेड़ा निगरानी केंद्र पर एक्यूआई सबसे कम रहा। सुबह यहां हवा ग्रीन जोन में थी।
शुक्रवार और शनिवार को ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई रेड जोन में रहा था। शुक्रवार को यह 348 और शनिवार को 324 दर्ज किया गया था। बारिश के बाद रविवार को एक्यूआई घटकर 225 पर आ गया था। यह ऑरेंज जोन की श्रेणी में था।
नोएडा के प्रमुख सेक्टरों में एक्यूआई
निगरानी केंद्र
सुबह
शाम
बदलाव
सेक्टर-62
264
347
83 अंक बढ़ा
सेक्टर-125
170
211
41 अंक बढ़ा
सेक्टर-150
170
205
35 अंक बढ़ा
सेक्टर-116
162
199
37 अंक बढ़ा
सेक्टर-1
159
194
35 अंक बढ़ा
सेक्टर-39
129
192
63 अंक बढ़ा
सेक्टर-110
218
190
28 अंक घटा
यमुना पुस्ता मार्ग पर धूल और मलबा देख जताई नाराजगी
उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (यूपीपीसीबी) के अध्यक्ष डॉ. आरपी सिंह ने यमुना पुस्ता मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने सेक्टर-94 से सेक्टर-135 तक मार्ग की स्थिति देखी। मार्ग क्षतिग्रस्त मिलने, धूल-मिट्टी जमा होने और निर्माण एवं विध्वंस अपशिष्ट के भंडारण पर उन्होंने नाराजगी जताई।
उन्होंने नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी से फोन पर बात की। पुस्ता रोड की समुचित सफाई और धूल नियंत्रण के निर्देश दिए। उन्होंने जिलाधिकारी मेधा रूपम से भी मुलाकात की। इस दौरान वायु प्रदूषण की मौजूदा स्थिति और नियंत्रण के प्रयासों पर चर्चा हुई। विभिन्न विभागों के बीच समन्वय पर भी विचार-विमर्श किया गया। इसके अलावा डॉ. सिंह ने यमुना प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी आरके सिंह से मुलाकात की। दोनों के बीच प्रदूषण रोकथाम के उपायों पर चर्चा हुई।

जिला अस्पताल में रोज 70 से 80 मरीजों को नेबुलाइजर
बढ़ते प्रदूषण के बीच अस्पतालों की ओपीडी में मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। जिला अस्पताल की इमरजेंसी रिपोर्ट के मुताबिक, रोजाना सांस और एलर्जी की समस्या से परेशान मरीज पहुंच रहे हैं। इनमें करीब 70 से 80 मरीजों को नेबुलाइजर दिया जा रहा है। अस्पताल में अस्थमा, सीओपीडी, निमोनिया और एलर्जी से पीड़ित मरीज भी इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। प्रदूषण बढ़ने के साथ ऐसे मरीजों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed