Hindi News
›
Video
›
Delhi NCR
›
Gurugram News
›
Water treatment plants with capacity of 100 MLD each will be built at Chandu-Budhera and Basai in Gurugram
{"_id":"6adf50190324fcc1a409b34a","slug":"video-water-treatment-plants-with-capacity-of-100-mld-each-will-be-built-at-chandu-budhera-and-basai-in-gurugram-2026-10-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम: चंदू-बुढ़ेरा और बसई में बनेंगे 100-100 एमएलडी के जल शोधन संयंत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम: चंदू-बुढ़ेरा और बसई में बनेंगे 100-100 एमएलडी के जल शोधन संयंत्र
गुरुग्राम शहर में बढ़ती पेयजल मांग को पूरा करने के लिए चंदू-बुढ़ेरा और बसई जल शोधन परिसर में 100-100 एमएलडी क्षमता के नए संयंत्र बनाए जाएंगे। चंदू-बुढ़ेरा में छठे जल शोधन संयंत्र की योजना को पिछले सप्ताह मुख्यमंत्री ने मंजूरी दी थी, जबकि बसई में 100 एमएलडी क्षमता के संयंत्र का काम शुरू हो गया है।
चंदू-बुढ़ेरा जल शोधन परिसर में पांचवां 100 एमएलडी क्षमता का संयंत्र शुरू किया जा चुका है। इसका ट्रायल भी लगभग पूरा हो गया है। इसके साथ परिसर में पांच संयंत्रों से प्रतिदिन कुल 500 एमएलडी पानी का शोधन किया जा रहा है। छठे संयंत्र के निर्माण से जल शोधन क्षमता में 100 एमएलडी की और बढ़ोतरी होगी।
वहीं, बसई जल शोधन परिसर में भी 100 एमएलडी क्षमता के नए संयंत्र का निर्माण शुरू हो गया है। दोनों परियोजनाओं के पूरा होने पर शहर की पेयजल आपूर्ति व्यवस्था मजबूत होगी और बढ़ती मांग को पूरा करने में मदद मिलेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।