{"_id":"6ab296c05df8b8910a06a396","slug":"video-proposal-to-create-a-20-acre-artificial-lake-to-tackle-waterlogging-letter-sent-to-cm-saini-2026-09-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम: जलभराव से निपटने के लिए 20 एकड़ में कृत्रिम झील बनाने का सुझाव, सीएम सैनी को पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम: जलभराव से निपटने के लिए 20 एकड़ में कृत्रिम झील बनाने का सुझाव, सीएम सैनी को पत्र
मानसून के दौरान गुरुग्राम में जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान और गिरते भूजल स्तर को रोकने के लिए केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को पत्र लिखा है। उन्होंने जल संरक्षण, वर्षा जल संचयन और प्राकृतिक जल निकासी तंत्र को बहाल करने के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए हैं। राव इंद्रजीत सिंह ने सरहौल बॉर्डर के पास हरियाणा पर्यटन विभाग की करीब 20 एकड़ से अधिक जमीन पर कृत्रिम झील विकसित करने का सुझाव दिया है। उन्होंने बताया कि इस क्षेत्र में नाथूपुर, डीएलएफ फेज-3 सहित आसपास के क्षेत्रों का बरसाती पानी आता है। इस जमीन का उपयोग बारिश के पानी के संग्रहण और भूजल रिचार्ज के लिए किया जा सकता है। राव इंद्रजीत सिंह ने दौलताबाद, धनकोट, खेड़की माजरा, चंदू समेत अन्य गांवों की उन जमीनों का भी उल्लेख किया है, जहां वर्षों से बरसाती पानी जमा हो रहा है। उन्होंने सुझाव दिया कि ऐसी जमीनों पर कृत्रिम झील विकसित की जा सकती हैं और किसानों को इसके बदले वार्षिक मुआवजा दिया जा सकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।