Hindi News
›
Video
›
Delhi NCR
›
Gurugram News
›
No delays in development works and no compromise on quality Municipal Commissioner issues instructions to engineering wing
{"_id":"6b09813a9dadc8c69c001fae","slug":"video-no-delays-in-development-works-and-no-compromise-on-quality-municipal-commissioner-issues-instructions-to-engineering-wing-2026-11-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"विकास कार्यों में देरी और गुणवत्ता से समझौता नहीं, निगमायुक्त ने इंजीनियरिंग विंग को दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास कार्यों में देरी और गुणवत्ता से समझौता नहीं, निगमायुक्त ने इंजीनियरिंग विंग को दिए निर्देश
गुरुग्राम में विकास कार्यों में देरी और गुणवत्ता से समझौता करने वाली एजेंसियों के खिलाफ नगर निगम सख्त कार्रवाई करेगा। निगमायुक्त डॉ. पंकज ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि लापरवाही बरतने वाली एजेंसियों को एक सप्ताह के भीतर नोटिस जारी किया जाए। इसके बाद भी सुधार नहीं होने पर पेनल्टी लगाने, ब्लैकलिस्ट करने और अनुबंध समाप्त करने की कार्रवाई की जाए। इंजीनियरिंग विंग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में निगमायुक्त ने कहा कि किसी भी विकास कार्य का एस्टीमेट तैयार करने से पहले साइट का निरीक्षण कर विवाद और अतिक्रमण दूर कराना जरूरी है। इसके लिए साइट क्लियरेंस सर्टिफिकेट लेना अनिवार्य होगा। जूनियर इंजीनियरों को अपने वार्ड में चल रहे कार्यों की नियमित जांच करने और सहायक व कार्यकारी अभियंताओं को भी फील्ड में जाकर निरीक्षण करने के निर्देश दिए। निगमायुक्त ने 30 वर्ष पुरानी पेयजल और सीवर लाइनों को बदलने की दिशा में काम शुरू करने को कहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।