{"_id":"6ae1f112778092d2e20bd316","slug":"video-gurugram-congress-should-stop-misleading-the-public-in-name-of-sir-2026-10-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम: एसआईआर के नाम पर जनता को गुमराह करना बंद करे कांग्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम: एसआईआर के नाम पर जनता को गुमराह करना बंद करे कांग्रेस
बुधवार को हरियाणा सरकार के खेल एवं युवा राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कांग्रेस पर तीखा हमला किया। उन्होंने एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) के मुद्दे पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया। गौतम ने कहा कि कांग्रेस सांविधानिक संस्थाओं की विश्वसनीयता पर सवाल उठाकर अपनी राजनीतिक हताशा दिखा रही है। गौतम ने कहा कि निष्पक्ष मतदाता सूची लोकतंत्र की मजबूती के लिए आवश्यक है। मतदाता सूची का पुनरीक्षण चुनावी प्रक्रिया का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसका उद्देश्य पात्र मतदाताओं के नाम सुनिश्चित कर त्रुटियां दूर करना है। उन्होंने कहा कि एसआईआर का लक्ष्य किसी का अधिकार छीनना नहीं, बल्कि सूची को सटीक और विश्वसनीय बनाना है। यदि किसी मतदाता को प्रक्रिया से संबंधित आपत्ति है, तो उसके समाधान के लिए सांविधानिक व्यवस्थाएं मौजूद हैं। गौरव गौतम ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि चुनाव आयोग जैसी सांविधानिक संस्था की निष्पक्षता पर बार-बार सवाल उठाना जनता के विश्वास को कमजोर करता है। उन्होंने जोर दिया, "लोकतंत्र में सवाल उठाना विपक्ष का अधिकार है, लेकिन सवाल तथ्यों और प्रमाणों पर आधारित होने चाहिए। केवल राजनीतिक लाभ के लिए सांविधानिक संस्थाओं को विवादों में घसीटना उचित नहीं है।" कांग्रेस की राजनीति अब आरोपों और विरोध तक सीमित रह गई है। गौरव गौतम ने कांग्रेस के लंबे राजनीतिक इतिहास का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को अपनी हार के कारणों पर आत्ममंथन करना चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।