Hindi News
›
Video
›
Delhi NCR
›
Gurugram News
›
Former CM Bhupendra Singh Hooda said that workers should take the Samvidhan Bachao campaign door to door
{"_id":"681b2aabe44db83e2e03ebd7","slug":"video-former-cm-bhupendra-singh-hooda-said-that-workers-should-take-the-samvidhan-bachao-campaign-door-to-door-2025-05-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"संविधान बचाओ अभियान को घर-घर लेकर जाएं कार्यकर्ता, पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा बोले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संविधान बचाओ अभियान को घर-घर लेकर जाएं कार्यकर्ता, पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा बोले
नूंह में कांग्रेस पार्टी के संविधान बचाओ अभियान के अंतर्गत सभा का आयोजन किया गया। सभा में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा मुख्य रूप मौजूद रहे लेकिन प्रदेश अध्यक्ष उदयभान और सांसद दिपेंद्र सिंह हुड्डा नहीं पहुंचे सके। पूर्व मुखयमंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि इस समय देश का संविधान खतरे में है। हम सभी को संघर्ष कर उसे बचाना है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि संविधान और भाईचारे को बचाने का प्रण हर कांग्रेस कार्यकर्ता करे, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के संदेश को प्रदेश के घर-घर में लेकर जाना है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि पंजाब को हरियाणा के हिस्से का एक-एक बूंद पानी देना चाहिए और इस मामले में प्रदेश कांग्रेस का रुख हरियाणा सरकार के साथ है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा को आश्वासन दिया कि संविधान बचाओ अभियान को घर-घर लेकर जाया जाएगा और संविधान बचाने के लिए हर संघर्ष के लिए तैयार हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।