{"_id":"6ab7cb824a7cf9adc0092f0b","slug":"video-construction-of-road-and-drain-along-highway-started-in-gurugram-2026-09-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम: हाईवे साथ सड़क और नाले का निर्माण शुरू, जाम और जलभराव से मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम: हाईवे साथ सड़क और नाले का निर्माण शुरू, जाम और जलभराव से मिलेगी राहत
दिल्ली-जयपुर हाईवे (एनएच-48) की सर्विस रोड के साथ हीरो होंडा चौक से नरसिंहपुर तक दो लेन की अतिरिक्त सड़क के साथ बरसाती नाले का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इस पर करीब आठ करोड़ रुपये खर्च होंगे। इससे वाहन चालकों को जाम और जलभराव से राहत मिलेगी।
हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम लिमिटेड (एचएसआईआईडीसी) की ओर से एनएच-48 की सर्विस रोड पर जलभराव की समस्या दूर करने के लिए योजना तैयार की गई है। एचएसआईआईडीसी के अनुसार हाईवे की सर्विस रोड के साथ उसकी करीब 50 मीटर चौड़ी जमीन है। ऐसे में 15 मीटर जमीन पर सड़क और ड्रेनेज का निर्माण किया जाएगा। यह सड़क एनएचएआई की सर्विस रोड के समानांतर बनाई जाएगी। दोनों सड़कों को मिलाकर यह मार्ग चार लेन का हो जाएगा, जिससे वाहनों की आवाजाही सुगम होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।