{"_id":"6aa93e13ac4549f27c04eb88","slug":"video-a-terminal-metro-station-will-be-built-in-gurugram-sector-101-2026-09-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम: सेक्टर-101 में बनेगा टर्मिनल मेट्रो स्टेशन, पार्किंग सुविधा भी मिलेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम: सेक्टर-101 में बनेगा टर्मिनल मेट्रो स्टेशन, पार्किंग सुविधा भी मिलेगी
द्वारका एक्सप्रेसवे के साथ प्रस्तावित सेक्टर-101 मेट्रो स्टेशन को टर्मिनल स्टेशन के तौर पर विकसित किया जाएगा। यहां मेट्रो यात्रियों के वाहनों की पार्किंग की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड (जीएमआरएल) ने इसके लिए हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) से अतिरिक्त जमीन मांगी है।
गुरुग्राम मेट्रो परियोजना के पहले चरण में मिलेनियम सिटी सेंटर से सेक्टर-9 तक मेट्रो का निर्माण किया जा रहा है। इसी परियोजना के तहत बसई से सेक्टर-101 तक स्पर लाइन बनाई जानी है। ऐसे में सेक्टर-101 में मेट्रो का टर्मिनल स्टेशन होगा। द्वारका एक्सप्रेसवे के साथ इसकी लोकेशन होने के कारण यहां बड़ी संख्या में यात्रियों के पहुंचने की संभावना है। ऐसे में स्टेशन के साथ पार्किंग की सुविधा उपलब्ध कराने को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। जीएमआरएल की ओर से मेट्रो के अन्य स्टेशनों के लिए भी संबंधित विभागों से जमीन उपलब्ध कराने की मांग की गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।