{"_id":"6adf50287fb41526460b193c","slug":"video-2480-street-lights-will-be-installed-in-gurugram-2026-10-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"दिवाली से पहले जगमग होगा शहर, गुरुग्राम में 2480 स्ट्रीट लाइटें लगेंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिवाली से पहले जगमग होगा शहर, गुरुग्राम में 2480 स्ट्रीट लाइटें लगेंगी
गुरुग्राम शहर में सड़क सुरक्षा, बेहतर रोशनी और नागरिकों की सुरक्षा व आवागमन को सुगम बनाने के उद्देश्य से नगर निगम गुरुग्राम द्वारा एक महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। इसके तहत, पहले चरण में 19 प्रमुख सड़कों के फुटपाथों और सेंट्रल वर्ज पर कुल 2480 स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी। इस परियोजना का उद्देश्य रात के समय सड़कों पर दृश्यता बढ़ाना और दुर्घटनाओं की आशंका को कम करना है।
इस योजना के पहले चरण में, 10 सड़कों के फुटपाथों पर 2050 स्ट्रीट लाइटें स्थापित की जाएंगी। इन सड़कों में हुडा सिटी सेंटर से सिग्नेचर चौक, हुडा सिटी सेंटर से गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन रोड, हुडा सिटी सेंटर से बख्तावर सिंह चौक, बख्तावर सिंह चौक से मेदांता ट्रैफिक लाइट, हीरो होंडा चौक से बख्तावर चौक, बख्तावर चौक से मेफील्ड गार्डन रोड, मेफील्ड गार्डन से एसपीआर रोड, सोहना रोड पर पार्क अस्पताल से मेफील्ड गार्डन, पार्क अस्पताल चौक से एसपीआर रोड तथा धर्म मार्ग शामिल हैं। इनमें से मेदांता रोड के फुटपाथ पर स्ट्रीट लाइट लगाने का कार्य पहले ही पूरा कर लिया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।