{"_id":"6b09932d181e77129d00e0a0","slug":"video-100-electric-buses-and-the-sector-48-e-depot-will-be-inaugurated-2026-11-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"100 इलेक्ट्रिक बसें और सेक्टर-48 ई डिपो का होगा उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
100 इलेक्ट्रिक बसें और सेक्टर-48 ई डिपो का होगा उद्घाटन
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 100 नई इलेक्ट्रिक बसों को शनिवार को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इसके साथ ही सेक्टर-48 में नवनिर्मित ई-बस डिपो का उद्घाटन भी करेंगे। इन बसों के सड़कों पर उतरने से शहर के सार्वजनिक परिवहन बेड़े को मजबूती मिलेगी। साथ ही यात्रियों को आवागमन के लिए अधिक विकल्प मिलेंगे और पर्यावरण अनुकूल परिवहन को बढ़ावा मिलेगा। सेक्टर-48 स्थित गुरुग्राम मेट्रोपॉलिटन सिटी बस लिमिटेड (जीएमसीबीएल) के बस डिपो में आयोजित होने वाले कार्यक्रम की अध्यक्षता केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल करेंगे। केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह और प्रदेश के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह विशिष्ट अतिथि होंगे। इसके अलावा पटौदी की विधायक बिमला चौधरी, सोहना के विधायक तेजपाल तंवर और विधायक मुकेश शर्मा भी मौजूद रहेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।