{"_id":"696254173c04d11c74055738","slug":"video-venus-academy-won-second-match-of-gms-under-13-tournament-2026-01-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad: जीएमएस अंडर 13 टूर्नामेंट का दूसरा मैच वीनस अकेडमी ने जीता, आदित्य मैन ऑफ द मैच रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad: जीएमएस अंडर 13 टूर्नामेंट का दूसरा मैच वीनस अकेडमी ने जीता, आदित्य मैन ऑफ द मैच रहे
मुरादनगर के राजनगर एक्सटेंशन में चल रहे जीएमएस अंडर 13 टूर्नामेंट का दूसरा मैच वीनस क्रिकेट अकेडमी मुरादनगर और गाजियाबाद की टीम वसुंधरा रेंजर्स के बीच खेला गया। वीनस क्रिकेट अकेडमी के कप्तान वेदांत कसाना ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले खेलते हुए वीनस क्रिकेट अकेडमी ने 28 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 120 रन बनाए। दूसरी पारी में वसुंधरा रेंजर्स के बैट्समैनों ने 18 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 94 रन बना दिए थे, वसुंधरा रेंजर्स को जीतने के लिए 27 रन ही चाहिए थे। वीनस क्रिकेट अकेडमी के बॉलर आदित्य, दीपांश शर्मा, लवीश त्यागी, अजीम त्यागी, रुद्र, और शिवांश चौधरी अपनी बोलिंग से हर ओवर में एक के बाद एक विकेट चटकाते चले गए और वसुंधरा रेंजर्स को 25 ओवर में 106 रन पर ही ऑल आउट कर दिया। वीनस क्रिकेट अकेडमी मुरादनगर ने दूसरा जीएमएस अंडर 13 टूर्नामेंट का मैच 14 रन से जीत लिया। वीनस क्रिकेट अकेडमी के आदित्य मैन ऑफ द मैच, अजीम त्यागी बेस्ट बोलर, और तन्मय बेस्ट बैटर रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।