Hindi News
›
Video
›
Delhi NCR
›
Ghaziabad News
›
Shri Ram Katha begins in Tronica City 5,100 women participate in a Kalash Yatra ceremonial procession with sacred pots
{"_id":"6ad4ddd95fdc01df5f0273b3","slug":"video-shri-ram-katha-begins-in-tronica-city-5100-women-participate-in-a-kalash-yatra-ceremonial-procession-with-sacred-pots-2026-10-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"ट्रोनिका सिटी में श्रीराम कथा का शुभारंभ, 5100 महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रोनिका सिटी में श्रीराम कथा का शुभारंभ, 5100 महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा
ट्रोनिका सिटी के सेक्टर बी-4 स्थित रामलीला ग्राउंड में रविवार को श्रीराम कथा का भव्य शुभारंभ हुआ। श्रीराम कथा आयोजन समिति के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत 5100 महिलाओं की कलश यात्रा से हुई। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। इस दौरान प्रभु श्रीराम के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम में लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने धार्मिक आयोजन में सहभागिता कर प्रभु श्रीराम के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। विधायक ने कहा कि इस तरह के धार्मिक आयोजन भारतीय संस्कृति और परंपराओं को मजबूत करने के साथ ही समाज में आपसी सद्भाव और समरसता को बढ़ावा देते हैं। 18 से 26 अक्टूबर तक श्रीराम कथा का आयोजन किया जाएगा। कथा व्यास पीठ से पंडित अतुल कृष्ण भारद्वाज श्रद्धालुओं को श्रीराम कथा का रसपान कराएंगे। प्रतिदिन शाम छह बजे से कथा का वाचन होगा। कथा के शुभारंभ पर आयोजित कलश यात्रा में महिलाओं की बड़ी भागीदारी रही। श्रद्धालुओं में पूरे कार्यक्रम को लेकर उत्साह देखने को मिला। आयोजन समिति के अध्यक्ष एवं टीडीएससीडीडब्ल्यूए के अध्यक्ष सतीश उपाध्याय के नेतृत्व में कार्यक्रम की व्यवस्थाएं की जा रही हैं। समिति के अरविंद त्यागी, प्रेम दत्त शर्मा, हरिओम गुप्ता सहित अन्य सहयोगी आयोजन को सफल बनाने में जुटे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।