{"_id":"6ad4454ceec3da6063003a96","slug":"two-accused-arrested-following-an-encounter-in-ghaziabad-s-vijay-nagar-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद: दुष्कर्म के मुकदमे में वांछित दो आरोपियों को मुठभेड़ में लगी गोली, अवैध तमंचा और कारतूस बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद: दुष्कर्म के मुकदमे में वांछित दो आरोपियों को मुठभेड़ में लगी गोली, अवैध तमंचा और कारतूस बरामद
Sun, 18 Oct 2026 09:34 AM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Sun, 18 Oct 2026 09:34 AM IST
सार
एसीपी कोतवाली उपासना पांडेय के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों की पहचान चमन कॉलोनी निवासी मुस्तकीम (48) और सिद्धार्थ विहार निवासी प्रदीप (40) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गाजियाबाद के विजयनगर में दुष्कर्म के मुकदमे में वांछित चल रहे दो आरोपियों को शनिवार रात पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। शालीमार नगर स्थित जल निगम प्लांट के पास दोनों के होने की सूचना पर पुलिस ने फ्रेग्रेंस सोसाइटी के पास बैरियर लगाकर चेकिंग शुरू की थी।
विज्ञापन
पुलिस को देखकर बाइक सवार आरोपियों ने भागने का प्रयास किया। रास्ता उबड़-खाबड़ होने के कारण उनकी बाइक असंतुलित होकर गिर गई। पुलिस टीम को पास आता देख आरोपियों ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों के पैरों में गोली लगी।
विज्ञापन
एसीपी कोतवाली उपासना पांडेय के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों की पहचान चमन कॉलोनी निवासी मुस्तकीम (48) और सिद्धार्थ विहार निवासी प्रदीप (40) के रूप में हुई है। दोनों के कब्जे से दो अवैध तमंचे, दो जिंदा कारतूस, बिना नंबर प्लेट की बाइक और दो मोबाइल बरामद हुए हैं। घायल आरोपियों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन