{"_id":"6ad366ca3506bab9fc0625a8","slug":"residents-of-saraswati-colony-in-sahibabad-have-been-grappling-with-a-sewer-problem-for-nine-months-2026-10-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद: कड़कड़ मॉडल की सरस्वती कॉलोनी में नौ महीने से सीवर खराब, घरों में गंदा पानी; लोगों को रहना दूभर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद: कड़कड़ मॉडल की सरस्वती कॉलोनी में नौ महीने से सीवर खराब, घरों में गंदा पानी; लोगों को रहना दूभर
Sat, 17 Oct 2026 05:45 PM IST
अनुज कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, साहिबाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, साहिबाबाद
Published by: अनुज कुमार
Updated Sat, 17 Oct 2026 05:45 PM IST
सार
सरस्वती कॉलोनी और कड़कड़ मॉडल गांव के निवासी नौ माह से सीवर ओवरफ्लो की गंभीर समस्या से जूझ रहे हैं। लोगों के घरों में गंदा पानी भर रहा है। दुर्गंध के कारण उनका घर और गलियों में रहना दूभर हो गया है।
विज्ञापन
सीवर ओवरफ्लो होकर गंदा पानी लोगों के घरों में घुस रहा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कड़कड़ मॉडल के वार्ड 43 स्थित सरस्वती कॉलोनी में सीवर की समस्या से निवासी पिछले नौ माह से परेशान हैं। सीवर बैक मारने के कारण सुबह के समय लोगों के घरों में गंदा पानी भरने लगता है। इससे मकानों में सीलन आने लगी है और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, गली में गंगाजल की मुख्य पाइपलाइन टूटने से घरों में बदबूदार और दूषित पानी की आपूर्ति होने की शिकायत भी सामने आई है।
विज्ञापन
निवासियों का आरोप है कि समस्या की शिकायत वार्ड पार्षद से करने के बावजूद सुनवाई नहीं हो रही है। जल निगम और नगर निगम के अधिकारियों को भी शिकायत दी गई, लेकिन अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ। कॉलोनी में अभी भी सीवर निर्माण का काम चल रहा है।
विज्ञापन
लोगों ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए इसकी जांच कराने की मांग की है। स्थानीय निवासी अरुण तोमर ने बताया कि सीवर कनेक्शन ठीक कराने के लिए उन्हें बाहर से मैकेनिक बुलाने पड़े। इसके लिए लोगों ने 1200 से 1500 रुपये तक खर्च किए हैं।
विज्ञापन
इसके बावजूद सीवर और जलभराव की समस्या बनी हुई है। लोगों ने गली में नाली चालू कराने की भी मांग की है, जिससे पानी की निकासी हो सके। साथ ही, निवासियों ने सीवर निर्माण की जांच कराने, टूटी गंगाजल लाइन ठीक कराने और जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है। वहीं अवर अभियंता जलकल विभाग सोमेंद्र तोमर ने बताया कि सीवर की समस्या को सुधारने के लिए काम किया जा रहा है।