{"_id":"6ad0e0bec115b42b380d1ae4","slug":"video-jam-at-hapur-railway-crossing-in-ghaziabad-due-to-collapse-of-rob-road-under-construction-2026-10-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद में हापुड़ रेलवे क्रासिंग पर निर्माणाधाीन आरओबी की सड़क धसने से लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद में हापुड़ रेलवे क्रासिंग पर निर्माणाधाीन आरओबी की सड़क धसने से लगा जाम
मौसम में बृहस्पतिवार सुबह हुए बदलाव के कारण करीब चार घंटें तक बरसात हुई। बरसात के कारण नगर में विभिन्न स्थानों पर जलभराव हो गया। हापुड़ मार्ग रेलवे क्रासिंग पर निर्माणाधीन आरओबी की सर्विस रोड धसने से जाम लग गया। दिन भर जाम की स्थिति बनी रही है। जलभराव और जाम के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।बृहस्पतिवार सुबह मौसम में आए बदलाव के कारण तेज हवाएं चली और झमाझम बरसात हुई। बरसात के कारण दिल्ली-मेरठ मार्ग पर कई स्थानों पर जल जमाव हो गया। नगर के सौंदा कट,मोदीनगर मंदिर और सीकरी पंप आदि स्थानों पर भारी जलभराव होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं हापुड़ मार्ग पर निर्माणाधीन आरओबी की क्षतिग्रस्त सड़क धस गई। इसके कारण यातायात बाधित हो गया और वहां दिनभर जाम की स्थिति बनी रही। दिनभर वाहन रेंग-रेंग कर चलते रहे। लोगों ने आरओबी निर्माण में लगी कार्यदायी संस्था पर लापरवाही का आरोप लगाया। आरोप है कि दोनों तरफ की सर्विस रोड काफी समय से क्षतिग्रस्त है कई बार आंदोलन भी किया मगर कोई कार्रवाई नहीं हुई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।