Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Bhiwani News
›
Mega badminton tournament in Bhiwani featuring 800 players; Under-15 and Under-17 state championships to run for five days.
{"_id":"6ad08e9e701c1f9df00564b6","slug":"video-mega-badminton-tournament-in-bhiwani-featuring-800-players-under-15-and-under-17-state-championships-to-run-for-five-days-2026-10-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी में 800 बैडमिंटन खिलाड़ियों के बीच खेल महामुकाबला, पांच दिन चलेगी अंडर-15 व अंडर-17 स्टेट चैंपियनशिप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी में 800 बैडमिंटन खिलाड़ियों के बीच खेल महामुकाबला, पांच दिन चलेगी अंडर-15 व अंडर-17 स्टेट चैंपियनशिप
भिवानी में हरियाणा बैडमिंटन एसोसिएशन के तत्वावधान में पांच दिवसीय 59वीं अंडर-15 एवं अंडर-17 हरियाणा स्टेट बैडमिंटन चैंपियनशिप के दूसरे दिन भी खिलाड़ियों के बीच वीरवार को कड़े मुकाबले देखने को मिले। बैडमिंटन वेलफेयर एसोसिएशन भिवानी की ओर से बजरंग बली कॉलोनी स्थित बर्डी बैडमिंटन अकादमी में प्रदेशभर से करीब 800 खिलाड़ियों के बीच खेल महा मुकाबला चल रहा है।
बैडमिंटन वेलफेयर एसोसिएशन भिवानी के प्रधान प्रो. सुरेश गुप्ता और महासचिव सतवेंद्र सिंह ने बताया कि भिवानी में पहली बार राज्य स्तरीय बैडमिंटन चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। पांच दिनों तक चलने वाले इस खेल महाकुंभ में प्रदेशभर के लगभग 800 खिलाड़ी अंडर-15 और अंडर-17 वर्ग में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। इन मुकाबलों में विजेता खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर खेलों में मौका मिलेगा। संवाद
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।