Hindi News
›
Video
›
Delhi NCR
›
Ghaziabad News
›
Ghaziabad colony residents accuse strongmen of forcibly stringing high-tension lines over roofs of their houses
{"_id":"6ac6526b44383d25c008de2f","slug":"video-ghaziabad-colony-residents-accuse-strongmen-of-forcibly-stringing-high-tension-lines-over-roofs-of-their-houses-2026-10-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद: कॉलोनीवासियों ने दबंगों पर लगाया मकानों की छत के ऊपर से जबरन हाईटेंशन लाइन खींचने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद: कॉलोनीवासियों ने दबंगों पर लगाया मकानों की छत के ऊपर से जबरन हाईटेंशन लाइन खींचने का आरोप
नगर के गांव बेगमाबाद बुदाना स्थित होस्टो सिटी कॉलोनी के लोगों ने बुधवार को तहसील मुख्यालय पर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी कॉलोनी के पीछे काट जा रही अवैध कॉलोनी के विद्युतीकरण के लिए हाईटेंशन लाइन जबरन उनके मकानों की छतों के ऊपर से निकाली जा रही है। उन्होंने उपजिलाधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की।
होस्टों सिटी कॉलोनी के लोग एकत्रित होकर बुधवार को तहसील मुख्यालय पहुंचे और प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी कॉलोनीवासियों ने आरोप लगाया कि उनकी कॉलोनी के पीछे एक अवैध कॉलोनी काटी जा रही है। आरोप है कि ऊर्जा निगम की साठगांठ से अवैध कॉलोनी का विद्युतीकरण किया जा रहा है। आरोप है कि दबंग जबरन हाईटेंशन लाइन उनके मकानों की छत के ऊपर से ले जा रहे है। हाईटेंशन लाइन के खंभे मकान से सटाकर लगा दिए गए है। घरों ऊपर से हाईटेंशन लाइन के कारण परिवार का छत पर जाना बंद हो गया। बच्चें छतों पर खेलने नहीं जा रहें है हमेशा हादसें की चिंता सताती रहती है। आरोप लगाया कि उन्होंने मकानों के पास से हाईटेंशन लाइन खींचने का विरोध किया तो आरोपियों ने उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। तहसीलदार ने ऊर्जा निगम को जांच कर कार्रवाई के आदेश दिया। इस अवसर पर मोहन,विजयपाल ,मनोज कुमार और सुधीर आदि मौजूद थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।