{"_id":"6ac6217a23595d1b210904a5","slug":"video-impressive-performance-by-sarvodaya-balika-vidyalaya-students-district-athletics-meet-in-mussoorie-2026-10-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद: मसूरी की बेटियों ने जिला एथलेटिक्स में दिखाया दम, एक गोल्ड समेत आठ पदक जीते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद: मसूरी की बेटियों ने जिला एथलेटिक्स में दिखाया दम, एक गोल्ड समेत आठ पदक जीते
सर्वोदय बालिका विद्यालय की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुये जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में एक स्वर्ण पदक के अलावा जीते आठ पदक, छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन करके मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में बनाया स्थान। नेहरू युवा पार्क, सनातन इंटर कॉलेज के निकट आयोजित जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में जयप्रकाश नारायण सर्वोदय बालिका विद्यालय, निड़ौरी मसूरी गाजियाबाद की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न स्पर्धाओं में एक स्वर्ण पदक सहित आठ पदक हासिल किए। बेहतर प्रदर्शन के आधार पर छात्राओं ने मंडल स्तरीय प्रतियोगिता के लिए स्थान बनाया। प्रतियोगिता में विद्यालय की कक्षा 10 की छात्रा सुहानी ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए 400 मी बाधा दौड़ में प्रथम स्थान हासिल कर स्वर्ण पदक जीता, वहीं 400 मीटर की दौड़ में भी सुहानी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा विद्यालय की कक्षा 10 की छात्रा खुशी ने 400 मीटर की बाधा दौड़ में तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया, इसके अलावा माही ने 200 मीटर दौड़ में तृतीय स्थान प्राप्त किया, लक्ष्मी ने अंडर-14 लम्बी कूद में तीसरा स्थान हासिल किया, खुशी ने अंडर-17 लम्बी कूद और 3000 मीटर पैदल चाल में तृतीय स्थान प्राप्त किया, वहीं सुहानी ने ऊंची कूद में द्वितीय स्थान हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया।छात्राओं की इस शानदार उपलब्धि पर विद्यालय की प्रधानाचार्या वंदना यादव, खेल प्रभारी एवं पीटीआई रचना सिंह सहित समस्त स्टाफ ने छात्राओं को बधाई देते हुए मंडल स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनायें दी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।