Hindi News
›
Video
›
Delhi NCR
›
Ghaziabad News
›
Devotees began arriving at Chhath ghats as early as afternoon Chhath Puja took place amidst foul-smelling, dirty water
{"_id":"6af9aab8a10d8f7bb206703f","slug":"video-devotees-began-arriving-at-chhath-ghats-as-early-as-afternoon-chhath-puja-took-place-amidst-foul-smelling-dirty-water-2026-11-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"दोपहर से ही छठ घाट पर पहुंचने लगे श्रद्धालु, गंदे पानी और बदबू के बीच की छठ पूजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोपहर से ही छठ घाट पर पहुंचने लगे श्रद्धालु, गंदे पानी और बदबू के बीच की छठ पूजा
खोड़ा स्थित हिंडन छठ घाट पर रविवार दोपहर तीन बजे से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। घाट के आसपास बाजार भी सज गया। नगरपालिका के साथ स्थानीय लोगों ने भी अपने स्तर से घाट को लाइट और रंग-बिरंगे गुब्बारों से सजाया। छठी मैया के प्रति आस्था का ऐसा दृश्य देखने को मिला कि मनोकामना पूरी होने पर कई श्रद्धालु दंडवत करते हुए तो कुछ नंगे पैर घाट तक पहुंचे। आस्था के इस माहौल के बीच श्रद्धालुओं को गंदे पानी और बदबू के बीच पूजा करनी पड़ी। खोड़ा निवासी रिंकू ने बताया कि पिछले साल घाट का पानी साफ था, लेकिन इस बार अब तक पानी की सफाई नहीं हुआ है। इससे श्रद्धालुओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि पानी में एक डूबकी लगाने के बाद ही एक घंटे तक पानी में खड़े होकर अर्घ्य देना होता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।