Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Truck loaded with goods catches fire on Delhi-Hapur Expressway

गाजियाबाद: दिल्ली-हापुड़ एक्सप्रेसवे पर सामान से भरे ट्रक में लगी आग, सीएनजी सिलिंडर सुरक्षित बचाए

Sun, 15 Nov 2026 09:37 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: Vijay Singh Pundir Updated Sun, 15 Nov 2026 09:37 AM IST
सार

डासना ईस्टर्न पेरिफेरल हाईवे के पास यह हादसा हुआ। दमकलकर्मियों ने दोनों सीएनजी सिलिंडर को आग की चपेट में आने से सुरक्षित बचा लिया। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।

विज्ञापन
Truck loaded with goods catches fire on Delhi-Hapur Expressway
दिल्ली-हापुड़ एक्सप्रेसवे पर सामान से भरे ट्रक में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली-हापुड़ एक्सप्रेसवे पर डासना ईस्टर्न पेरिफेरल हाईवे के पास रविवार सुबह सामान से भरे ट्रक में अचानक आग लग गई। ट्रक में लदा तिरपाल, गीजर, इलेक्ट्रिकल सामान, खिलौने और अन्य घरेलू उपयोग की वस्तुएं आग की चपेट में आ गईं। ट्रक के दोनों तरफ सीएनजी सिलिंडर लगे होने के कारण बड़ा हादसा होने का खतरा पैदा हो गया। 

विज्ञापन


सूचना पर पहुंची दमकल की दो गाड़ियों ने तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पा लिया। दमकलकर्मियों ने दोनों सीएनजी सिलिंडर को आग की चपेट में आने से सुरक्षित बचा लिया। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन


फायर स्टेशन कोतवाली को रविवार सुबह 7:19 बजे एमडीटी-1487 के माध्यम से ट्रक में आग लगने की सूचना मिली। इसके बाद स्वदेशी कंपाउंड और फायर स्टेशन कोतवाली से एक-एक फायर टेंडर घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। मौके पर पहुंचने पर पता चला कि ट्रक दिल्ली से मुरादाबाद जा रहा था। ट्रक में विभिन्न प्रकार का सामान भरा हुआ था और उसमें भीषण आग लगी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed