{"_id":"6ae44c6ea483d6aade072415","slug":"video-bhumi-pujan-held-for-uttarakhandi-kautik-in-ghaziabad-2026-10-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद: उत्तराखंडी कौतिक के लिए भूमि पूजन संपन्न, 1 नवंबर को सजेगा सांस्कृतिक मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद: उत्तराखंडी कौतिक के लिए भूमि पूजन संपन्न, 1 नवंबर को सजेगा सांस्कृतिक मेला
वैशाली सेक्टर-3एफ स्थित रामलीला मैदान में शुक्रवार को उत्तराखंड धरोहर संरक्षण समिति की ओर से आगामी 1 नवंबर को आयोजित होने वाले 'उत्तराखंडी कौतिक 2026' के लिए भूमि पूजन किया गया। सुबह 10 बजे विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन संपन्न हुआ। समिति के पदाधिकारियों ने कार्यक्रम की सफलता और निर्विघ्न आयोजन की कामना की।
कौतिक में उत्तराखंड की लोक संस्कृति और परंपराओं की झलक देखने को मिलेगी। इस दौरान उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोक गायक और सांस्कृतिक कलाकार रंगारंग प्रस्तुतियां देंगे। इसके अलावा पारंपरिक पहाड़ी व्यंजनों, हस्तशिल्प और ऑर्गेनिक उत्पादों के स्टॉल भी लगाए जाएंगे। आयोजन के माध्यम से लोगों को उत्तराखंड की समृद्ध लोक संस्कृति, खानपान और पारंपरिक कला से रूबरू कराया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।