फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Body of a BDS intern found in a dental college hostel in Ghaziabad

गाजियाबाद: डेंटल कॉलेज के हॉस्टल में बीडीएस इंटर्न का मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

Thu, 29 Oct 2026 09:29 PM IST
Rahul Kumar Tiwari अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: Rahul Kumar Tiwari Updated Thu, 29 Oct 2026 09:29 PM IST
सार

गाजियाबाद के मोदीनगर स्थित एक डेंटल कॉलेज के हॉस्टल में बीडीएस इंटर्न निशा शॉ (26) का शव कमरे में मिला। पुलिस प्रथम दृष्टया मामले को खुदकुशी मान रही है। मौके से सुसाइड नोट नहीं मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Body of a BDS intern found in a dental college hostel in Ghaziabad
सांकेतिक 

विस्तार

गाजियाबाद के मोदीनगर में दिल्ली-मेरठ मार्ग स्थित एक डेंटल कॉलेज के हॉस्टल में बुधवार रात बीडीएस इंटर्नशिप की एक छात्रा का शव कमरे में पंखें से लटका मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की। पुलिस घटना को प्रथम दृष्टया खुदकुशी मान रही है। मौके से सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार पश्चिम बंगाल स्थित कोलकाता के दमदम पार्क निवासी 26 वर्षीय निशा शॉ आईटीएसटी कॉलेज में बीडीएस की छात्रा थी। वर्तमान में निशा की इंटर्नशिप चल रही थी। निशा कॉलेज के हॉस्टल में अकेली रहती थी। बुधवार शाम काफी देर तक निशा के कमरे का दरवाजा नहीं खुला। 
विज्ञापन


सहपाठियों ने निशा को आवाज दी तो कोई उत्तर नहीं मिला। उन्होंने निशा को कॉल किया तो कॉल रसीव नहीं हुई। सहपाठियों ने कॉलेज प्रशासन को मामले की जानकारी दी। इसके बाद उन्होंने रोशनदान से झांका तो निशा पंखे के सहारे फंदे से लटकी दिखी। मौके पर पहुंची पुलिस दरवाजा तोड़कर कमरें दाखिल हुई और जांच पड़ताल की। फाॅरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने छात्रा का माेबाइल फोन कब्जे में लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यवाहक एसीपी सुनील कुमार ने बताया कि मामला प्रथम दृष्टया खुदकुशी का लग रहा है। मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।  शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उधर संस्थान के चेयरमैन डा. विक्रम गांधी ने बताया कि निशा कॉलेज की होनहार छात्रा थी। बीडीएस में उसने अच्छे अंक प्राप्त किए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed