{"_id":"6b018a338babb45320027406","slug":"video-bcom-student-on-her-way-to-shop-was-stopped-and-beaten-2026-11-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद में पड़ोसी बना मॉन्स्टर: दुकान जा रही बीकॉम छात्रा को रास्ते में रोककर पीटा, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद में पड़ोसी बना मॉन्स्टर: दुकान जा रही बीकॉम छात्रा को रास्ते में रोककर पीटा, वीडियो वायरल
संजयनगर कॉलोनी में दुकान पर जा रही बीकॉम की छात्रा के साथ पड़ोसी ने मारपीट की। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। संजयनगर कॉलोनी निवासी योगेश कुमार की कॉलोनी में ही दुकान है। बताया कि उनकी बेटी प्रिंसी दुकान पर टिफिन लेकर जा रही थी। आरोप है कि पड़ोसी, अपनी पत्नी के साथ मिलकर छात्रा को रोक लिया और गाली-गलौज करने लगे। विरोध पर आरोपी ने अपने परिवार के अन्य सदस्यों को बुला कर प्रिंसी के साथ मारपीट की। घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़िता द्वारा वारदात की सूचना पुलिस कंट्रोल पर दी गई। पुलिस ने मौके पर जांच की। पीड़िता ने परिजनों के साथ मुरादनगर थाने पहुंचकर जांच की। वहीं, सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। एसीपी सुनील कुमार भारद्वाज ने बताया कि मामले में तहरीर मिली है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।