{"_id":"6b011d08c788eb7aee00a3e8","slug":"65-grams-of-gold-coins-stolen-from-a-bullion-trader-s-shop-2026-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद: सर्राफा कारोबारी की दुकान से 65 ग्राम सोने के सिक्के पार, वारदात सीसीटीवी में कैद हुई वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद: सर्राफा कारोबारी की दुकान से 65 ग्राम सोने के सिक्के पार, वारदात सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
Sat, 21 Nov 2026 09:54 AM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Sat, 21 Nov 2026 09:54 AM IST
सार
आरोपी गहने देखने के बहाने लगभग 65 ग्राम वजन के सोने के सिक्के देखे और देखते-देखते उन्हें अपनी जेब में रखकर चुपचाप वहां से निकल गया। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है।
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद हुई घटना
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गाजियाबाद के डासनागेट बाजार स्थित एक सर्राफा दुकान से एक अज्ञात व्यक्ति लगभग 65 ग्राम वजन के सोने के सिक्के जेब में रखकर चुपचाप ले गया। चोर की करतूत सीसीटीवी में कैद हो गई है। नगर कोतवाली ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
एसीपी नगर कोतवाली उपासना पांडेय ने बताया कि पीड़ित सर्राफ नरेंद्र वर्मा के मुताबिक, डासनागेट बाजार में उनकी श्रीराम ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। बताया कि 19 नवंबर 2026 को दोपहर करीब 1:30 बजे एक व्यक्ति उनकी दुकान पर आया। आरोपी गहने देखने के बहाने लगभग 65 ग्राम वजन के सोने के सिक्के देखे और देखते-देखते उन्हें अपनी जेब में रखकर चुपचाप वहां से निकल गया।
विज्ञापन
पीड़ित के मुताबिक, इस घटना की फोटो और वीडियो उनके पास मौजूद हैं। एसीपी ने बताया कि चोर की पहचान की जा रही है, जल्द ही आरोपी की पहचान कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
