{"_id":"677d59a481d78187e80df436","slug":"parents-created-ruckus-over-the-death-of-married-woman-accused-of-murder-ghaziabad-news-c-30-vns1055-548498-2025-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: विवाहिता की मौत पर मायके वालों ने किया हंगामा, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: विवाहिता की मौत पर मायके वालों ने किया हंगामा, हत्या का आरोप
औरंगाबाद। गांव पिपाला में विवाहिता की मौत हो गई। मायके पक्ष के लोगों ने जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों का आरोप है कि ससुरालीजन आए दिन दहेज के लिए विवाहिता को परेशान करते थे। जिला मथुरा के थाना माठ क्षेत्र के गांव जावरा निवासी सतवीर चौधरी ने बताया कि उनकी 23 वर्षीय बेटी निशा की शादी एक साल पहले गांव पिपाला निवासी सतवीर से हुई थी। आरोप है कि सोमवार रात को सतवीर और निशा के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसके चलते निशा को जहर दे दिया गया है। ससुरालीजन उसे लेकर निजी अस्पताल में गए। अस्पताल में उपचार के दौरान सोमवार देर रात करीब 11 बजे निशा की मौत हो गई। इसके बाद परिजन अस्पताल से निशा का शव लेकर गांव आ गए। निशा की शादी कराने वाले बिचौलिए ने रात में उसके परिजनों को सूचना दी। मंगलवार तड़के निशा के परिजन गांव पिपाला पहुंचे और हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद मायके पक्ष के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने महिला के पति को भी हिरासत में लिया है। समाचार लिखे जाने तक परिजनों ने शिकायत नहीं दी है।
एएसपी ऋजुल कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि विवाहिता की हत्या कर दी गई है। मौके पर पहुंचकर शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा। प्रकरण की जांच और शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।